Jeevan-dharm is about our daily life routine, society, culture, entertainment, lifestyle.

Tuesday 19 June 2018

आपका पसंदीदा फल बताते हैं आपका व्यक्तित्व

No comments :

Your Favourite Fruit Tells About Your personality-

इंसान काम करता है और फल की इच्छा भी करता है। लेकिन यहां पाने वाले नहीं बल्कि खाने वाले फल की बात हो रही है। लोग तरह तरह के फल खाना पसंद करते हैं। फलों की पसंद बताती है कि आपका व्यक्तित्व क्या है। फल ज्योतिष बताता है कि व्यक्ति की पसंद, नजरिया और राय क्या हो सकती है। अगर आपको भी किसी के व्यक्तित्व को जानना है तो बस ये जान लीजिए कि वो कौन सा फल खाना पसंद करता है।

फल ज्योतिष के अनुसार सेब पसंद करने वाले लोग उत्साही और खुश मिजाज होते हैं। आर्थिक मामलों में यह थोड़े लापरवाह होते हैं। इनमें बचत करने की प्रवृति कम होती है। इन्हें नए कपड़ों एवं संगीत का शौक होता है। ऐसे लोगों में निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है। संकट के समय धैर्य से काम लेते हैं।

सेब पसंद करने वाले लोग सूर्य से प्रभावित होते हैं इसलिए इन्हें जितनी जल्दी गुस्सा आता है उतनी ही जल्दी खत्म भी हो जाता है। ये जिनसे प्यार करते हैं उसके लिए कुछ भी कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। इनके इस गुण के कारण दांपत्य जीवन खुशहाल होता।

जिस व्यक्ति को आम पसंद होता है, इन्हें बहलाना आसान नहीं होता

वह जिंदादिल होते हैं और इनमें नेतृत्व की योग्यता भरपूर होती है। यह अपनी पहचान खुद बनाना पसंद करते हैं। हर कदम सोच समझकर उठाते हैं और जल्दी किसी की बातों में नहीं आते हैं। यह किसी बात को लेकर अपने मन में एक बार जो अवधारणा बना लेते हैं उससे डिगाना इन्हें कठिन होता है। अपने इस गुण के कारण ये जल्दी धोखा नहीं खाते हैं।

इनका हृदय उदार होता। जरूरमंदों की सहायता के लिए ये सदैव तैयार रहते हैं। व्यवसायिक जीवन में यह जितने कड़क होते हैं पारिवारिक जीवन में उतने ही नरम रहते हैं। जीवनसाथी के साथ इनका व्यवहार बच्चों के जैसा होता है।

नरम दिल वाले होते हैं केला पसंद करने वाले

जिसे गुरू का प्रिय केला पसंद होता है वह नरम दिल वाले व्यक्ति होते हैं। ऐसे लोग काफी भावुक और धार्मिक प्रवृति के होते हैं। अपने इस स्वभाव के कारण यह अक्सर धोखा खाते हैं। कठिन परिस्थितियां आने पर यह जल्दी आत्मविश्वास खो देते हैं और घबरा जाते हैं। जिससे इनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।
प्यार के मामले में काफी भाग्यशाली होते हैं। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करते हैं और उन्हें पूरा सहयोग देते हैं। इनके इस स्वभाव के कारण दांपत्य जीवन में इन्हें अपने साथी से भी पूरा सहयोग और स्नेह मिलता है

खूबसूरती के दिवाने होते हैं अंगूर पसंद करने वाले

अंगूर जिन्हें पसंद होता है वह गर्म मिजाज के व्यक्ति होते हैं। कोई बात पसंद नहीं आने पर इन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है लेकिन इनका गुस्सा अधिक समय तक नहीं रहता है। यह काफी जोशीले और उत्साही होते हैं। जीवन के हर पल को उत्साह के साथ जीना पसंद करते हैं। इसलिए दोस्तों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। आपके दिल में किसी के लिए कोई गिला-शिकवा नहीं रहता है।

खबूसरती आपको आकर्षित करती है। आप सुन्दर लोगों से दोस्ती करना पसंद करते हैं। विपरीत लिंग के प्रति आपमें अधिक रूचि होती है इसलिए दोस्तों में विपरीत लिंग वाले लोग ही अधिक होते हैं जैसे लड़कों के दोस्तों में लड़कियां ज्यादा होती है जबकि लड़कियों के अधिक लड़के दोस्त होते हैं।

नारियल पसंद करने वाले दिल से ज्यादा दिमाग को अहमियत देते हैं

तो बहुत ही बुद्घिमान और चतुर इंसान होंगे। आपके मिलनसार स्वभाव के कारण आपकी दोस्ती का दायरा काफी बड़ा होता है। आप बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं और हमेशा ऊंचाई पर पहुंचाने की कोशिश करते हैं। खास तौर पर नौकरी एवं व्यवसाय के क्षेत्र में आप खुद को दूसरों से ऊपर देखने की हसरत रखते हैं।

आप किसी बात को करने की ठान लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। अपने इस स्वभाव के कारण काफी तरक्की करते हैं। नारियल पसंद करने वाले लोग प्यार के मामले में दिल से ज्यादा दिमाग को अहमियत देते हैं। यह चाहते हैं कि इनका साथी अक्लमंद हो।

संतरा पसंद करने वाले दोस्ती ईमानदारी से निभाते हैं

फ्रूट एस्ट्रोलॉजी के अनुसार अगर आपको संतरा अधिक पसंद है तो आप शर्मीले स्वभाव के हो सकते हैं। आप होशियार और अक्लमंद होंगे। कोई भी काम आप धैर्य और समझदारी से करते हैं। जल्दबाजी में कोई काम करके अपना नुकसान कर लेना आपका स्वभाव नहीं होता है। आप काफी धैर्यवान और मेहनती होते हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना आपकी फितरत होती है।

दोस्ती को ईमानदारी पूर्वक निभाते हैं और प्यार पर आपका यकीन होता है। किसी भी समस्या को बात-चीत से सुलझाना आपको पसंद होता है। वाद-विवाद से जितना हो सके आप बचने की कोशिश करते हैं। इसलिए कभी-कभी लोग दब्बू समझ लेते हैं।



Ruchi Sehgal

No comments :

Post a Comment