Thursday, 3 August 2017
เคคुเคฒเคธी เคा เคถเคฐเคฌเคค
तुलसी शरबत
सामग्री (Ingredients)
तुलसी की पत्तियां - 1/2 कप
गुड़ - 3/4 कप
छोटी इलाइची - 10
पानी - 10 कप
नीबू का रस - 5-6
विधि (Method)
सबसे पहेले तुलसी की पत्तियों को पानी से धो ले.फिर एक ब्लेंडर में तुलसी की पत्ती, इलाइची, और नीबू के रस को बारीक ग्राइंड कर ले.
अब एक पैन में गुड और पानी को डाल कर उबलने के लिए रख दे और जब पानी में उबाल आ जाये तो गैस बन्द कर दे
जब पानी थोडा गरम हो तो इसमें तुलसी की पत्ती, नींबू का रस, इलाइची का पेस्ट मिला कर 2 - 3 घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
फिर इसको छननी से छान ले. आपकी स्वादिष्ट तुलसी शरबत तैयार है.
तुलसी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसलिए तुलसी शरबत दुसरो को भी पिलाये और खुद भी पिए.
เคฒोเคी เคूเคธ
लोकी जूस
सामग्री (Ingredients)
लौकी मध्यम कटा हुआ - 2 मध्यम कटा हुआ
आवला कटा हुआ - 4
अदरक - 2 इंच के टुकड़े
पुदीने की पत्ती - 15-20
नमक - स्वादअनुसार
काला नमक - स्वाद के लिए
जीरा - 1 स्पून
नींबू का रस - 2-3 बड़े स्पून
आइस क्यूब्स आवश्यकतानुसार
विधि (Method)
एक ब्लेंडर में लौकी, आंवला, अदरक, पुदीने के पत्ते, नमक, काला नमक और जीरा डाल दे.फिर उसमे 1 कप पानी 2-3 मिनट के लिए ग्राइंड करे.
और अब एक पानी, नींबू का रस, आइस क्यूब ब्लेंडर में डाले और दो से तीन मिनट के लिए ग्राइंड करे. अब छननी से जूस को छान के ग्लास में निकाल ले अब ठंडा ठंडा सर्व करे.
Ruchi Sehgal
Wednesday, 2 August 2017
เคाเค เคฌเคจाเคจे เคी เคตिเคงि
छाछ
सामग्री (Ingredients)
ताजा दही - 2 कप
ठंडा पानी - 2 कप
आइस क्य़ूब्स - 1 कप
पोदीना - 6-7 पत्ती
भुना हुआ जीरा - 1 छोटी स्पून
काला नमक - 1 छोटी स्पून
काली मिर्च - 1/4 छोटी स्पून
विधि (Method)
ताजा दही, नमक, बर्फ के टुकड़े, जीरा और पोदीना को मिक्सर जार में डाल कर अच्छी तरह फैट ले
अब इसमें पानी मिला कर दुबारा से मिक्सी में चला फेंट लीजिये.
अब एक ग्लास में छाछ निकाल लीजिये. आपका छाछ तयार है
अब इसके ऊपर पोदीना के 1-2 पत्ते डाल कर सजाये और सर्व करे.
Ruchi Sehgal