Jeevan dharam

Krishna sakhi is about our daily life routine, society, culture, entertainment, lifestyle.

Thursday, 3 August 2017

เค†เคฎ เคชเคจ्เคจा

No comments :

आम पन्ना

सामग्री (Ingredients) 

कच्चे आम - 300 ग्राम
भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी स्पून 
काला नमक - स्वादानुसार
काली मिर्च - 1/4 छोटी स्पून 
चीनी - 1/2 - 3/4 कप
पोदीना - 20-30 पत्तियाँ

विधि (Method) 

आप कच्चे आम को उबाल कर पीस सकते हैं या फिर उबले हुए आमों को छील कर उनका गूदा निकाल के भी पीस सकते है या कच्चे आम को आग पर भुन भी सकते है.
लेकिन आज कल लोग अपनी सुविधा के अनुसार कच्चे आम को छिल के उबाल लेते है.
इसके लिये सबसे पहले कच्चे आमों को धोकर उन्हें छील लीजिये और फिर उनके गुदे निकल कर अलग करले.प्रेशर कुकर में एक कप पानी में डालकर उबाल लीजिये.
अब ब्लेंडर में उबला हुआ आम, चीनी, काला नमक और पोदीने की पत्तियाँ डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लीजिये और फिर इसमें एक लीटर ठंडा पानी मिला कर इसे छननी से छान लीजिये.
आपका आम का पन्ना तैयार है. अब इसमें काली मिर्च व भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिलाइये और फिर बर्फ के टुकड़े और पुदीने की पत्तियों को डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करिए. गर्मी के मोसम में इसको पीने से लू नहीं लगती है.

เคคुเคฒเคธी เค•ा เคถเคฐเคฌเคค

No comments :

तुलसी शरबत

सामग्री (Ingredients) 

तुलसी की पत्तियां - 1/2 कप 
गुड़ - 3/4 कप
छोटी इलाइची - 10
पानी - 10 कप
नीबू का रस - 5-6 

विधि (Method) 

सबसे पहेले तुलसी की पत्तियों को पानी से धो ले.फिर एक ब्लेंडर में तुलसी की पत्ती, इलाइची, और नीबू के रस को बारीक ग्राइंड कर ले.
अब एक पैन में गुड और पानी को डाल कर उबलने के लिए रख दे और जब पानी में उबाल आ जाये तो गैस बन्द कर दे 
जब पानी थोडा गरम हो तो इसमें तुलसी की पत्ती, नींबू का रस, इलाइची का पेस्ट मिला कर 2 - 3 घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
फिर इसको छननी से छान ले. आपकी स्वादिष्ट तुलसी शरबत तैयार है.
तुलसी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसलिए तुलसी शरबत दुसरो को भी पिलाये और खुद भी पिए.

เคฒोเค•ी เคœूเคธ

No comments :

लोकी जूस

सामग्री (Ingredients) 

लौकी मध्यम कटा हुआ - 2 मध्यम कटा हुआ
आवला कटा हुआ - 4
अदरक - 2 इंच के टुकड़े
पुदीने की पत्ती - 15-20 
नमक - स्वादअनुसार
काला नमक - स्वाद के लिए
जीरा - 1 स्पून 
नींबू का रस - 2-3 बड़े स्पून
आइस क्यूब्स आवश्यकतानुसार 


विधि (Method) 

एक ब्लेंडर में लौकी, आंवला, अदरक, पुदीने के पत्ते, नमक, काला नमक और जीरा डाल दे.फिर उसमे 1 कप पानी 2-3 मिनट के लिए ग्राइंड करे.
और अब एक पानी, नींबू का रस, आइस क्यूब ब्लेंडर में डाले और दो से तीन मिनट के लिए ग्राइंड करे. अब छननी से जूस को छान के ग्लास में निकाल ले अब ठंडा ठंडा सर्व करे.



Ruchi Sehgal