Jeevan dharam

Krishna sakhi is about our daily life routine, society, culture, entertainment, lifestyle.

Thursday, 3 August 2017

เคฎเค•्เค•ी เค•ी เคชूเคฐी

No comments :

मक्का की पूरी

12 पूरी बनाने के लिये

समय - 30 मिनिट

आवश्यक सामग्री

- मक्की का आटा - 1 कप (150 ग्राम)

- गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)

- तेल - 2 छोटी चम्मच

- अजवायन - ½ छोटी चम्मच

- नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

- तेल - तलने के लिए

विधि

- मक्की के आटे को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिए अब इसमें गेहूं का आटा, आधा छोटी चम्मच नमक, आधा छोटी चम्मच अजवायन और 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर सभी चिजों को अच्छे से मिला लीजिए।

- थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए थोड़ा सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए, जैसा की गेहूं के आटे से पूरी बनाने के लिये गूथा जाता है, गूंथे आटे को 20 - 25 मिनिट के लिए ढककर के रख दीजिए। आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा।

- आटा सैट होकर तैयार है, कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए, हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाकर आटे को थोडा़ मसल लीजिए। अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ कर तैयार कर लीजिये, एक लोई उठाएं और हाथ पर तेल लगाकर इसे अच्छे से गोल कर लीजिए, सारी लोईयों को इसी तरह से गोल पेडा़ बना कर तैयर कर लीजिए।

- अब 1 लोई लीजिए, चकले पर थोडा़ सा तेल लगाकर, इसे रखिये और 2.5 - 3 इंच के व्यास में थोड़ी मोटी पूरी बेल लीजिए।

- तेल गरम हो गया है चैक कर लीजिये। इसे चैक करने के लिये तेल में थोड़ा सा आटा तोड़कर डालिये, आटा सिककर, तुरन्त ऊपर उठकर आना चाहिये, तेल गरम है, पूरी तलने के लिये तेल में डालिये। पूरी को कलछी से दबा कर फुलाइये और पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने पर, किसी प्लेट पर निकाल रख लीजिये।

- सारी पूरी इसी तरह बेल कर और तल कर तैयार कर लीजिये। इतने आटे में लगभग 11- 12 पूरियां बनकर के तैयार हो जाती हैं।

- पूरी को आप मटर आलू की सब्जी, मटर पनीर की सब्जी, आलू टमाटर की सब्जी या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ परोस सकते हैं।

सुझाव

- पूरी को थोडा़ सा मोटा ही बेलें।

- पूरी तलते समय तेल अच्छा गरम होना चाहिए, फूरी फूलेंगी और बहुत ही अच्छी बनेंगी।

เคœเคฒเคœीเคฐा

No comments :

जल जीरा

सामग्री (Ingredients) 

पुदीना की पत्ती - 1/4 कप कटा हुआ
हरि धनिया - 1/4 कप कटी हुई
अदरक - 1 बड़ा स्पून कटा हुआ
भुना जीरा - 1 बड़ा स्पून 
हिंग - चुटकी भर
नमक - 1 बड़ा स्पून 
ठंडा पानी - 3 कप 

विधि (Method) 

सबसे पहले पुदीना और धनिया की पत्तियों को धो कर साफ कर ले.
फिर सभी सामग्री को एक जार में दाल के पीस ले. फिर इसको छननी से छान ले. अब इसमें ठंडा पानी डाल दे. 
इसे एक ग्लास मे निकलिये. ओर पुदिने ओर हरि धनिया के पत्ती से सज़ाकर सर्वस करे.

เค†เคฎ เคชเคจ्เคจा

No comments :

आम पन्ना

सामग्री (Ingredients) 

कच्चे आम - 300 ग्राम
भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी स्पून 
काला नमक - स्वादानुसार
काली मिर्च - 1/4 छोटी स्पून 
चीनी - 1/2 - 3/4 कप
पोदीना - 20-30 पत्तियाँ

विधि (Method) 

आप कच्चे आम को उबाल कर पीस सकते हैं या फिर उबले हुए आमों को छील कर उनका गूदा निकाल के भी पीस सकते है या कच्चे आम को आग पर भुन भी सकते है.
लेकिन आज कल लोग अपनी सुविधा के अनुसार कच्चे आम को छिल के उबाल लेते है.
इसके लिये सबसे पहले कच्चे आमों को धोकर उन्हें छील लीजिये और फिर उनके गुदे निकल कर अलग करले.प्रेशर कुकर में एक कप पानी में डालकर उबाल लीजिये.
अब ब्लेंडर में उबला हुआ आम, चीनी, काला नमक और पोदीने की पत्तियाँ डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लीजिये और फिर इसमें एक लीटर ठंडा पानी मिला कर इसे छननी से छान लीजिये.
आपका आम का पन्ना तैयार है. अब इसमें काली मिर्च व भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिलाइये और फिर बर्फ के टुकड़े और पुदीने की पत्तियों को डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करिए. गर्मी के मोसम में इसको पीने से लू नहीं लगती है.