Jeevan dharam

Krishna sakhi is about our daily life routine, society, culture, entertainment, lifestyle.

Saturday, 5 August 2017

เค•िเคšเคจ เค•े เคฒिเค เค‰เคชเคฏोเค—ी เคฌाเคคे

No comments :

रसोई घर का सबसे अहम हिस्सा होता है, और रसोई सम्भालना किसी चैलेन्ज से कम नहीं होता है. रसोई परिवार के हर व्यक्ति के स्वास्थ्य से जुड़ा होता है. रसोई में साल के 365 दिन काम करना आसान नहीं होता है. तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जो आपको किचन की ढेर सारी मुसीबतों से हमेशा के लिए छुटकारा दिला देंगे. वो छोटी-छोटी बातें जो आपको रसोई में काम करने के दौरान तनावमुक्त रखेंगीं.

किचन के लिए कुछ उपयोगी टिप्स

* कड़े नींबू को गरम पानी में थोड़ी देर के लिए छोड़ देने के बाद फिर उसे काटने से निम्बू से ज्यादा रस निकलता है.

* 1 माह में 1 बार Mixer में नमक डाल कर चला देने से Mixer के Bled तेज हो जाते हैं.

* नूडल्स उबालने के बाद अगर उसमें ठंडा पानी डाल दिया जाये तो वह आपस में चिपकेंगे नही.

* रसोई घर ऐसा होना चाहिए जिसमें दिन में पर्याप्त मात्रा में रोशनी आनी चाहिए. रसोईघर में दिन में भी अँधेरा होना वास्तु के हिसाब से भी सही नहीं है और न तो यह आपकी सेहत के लिए अच्छा है.

* अगर रसोई में कहीं कोई चिपचिपी चीज गिर जाए, तो उसके ऊपर ब्‍लीच डाल दीजिए और फिर उसे Brush से साफ कर लीजिए. 

* फर्श को चमकने के लिए 1 Cup सिरका में गरम पानी डालकर फर्श को साफ करने से यह चमकने लगता है.

* आटा गूंधते वक्त पानी के साथ थोड़ा-सा दूध मिलाने से रोटी ज्यादा स्वादिष्ट हो जाती है.

* चीनी के डिब्बे में 6-7 लौंग डाल देने से चीनी में चीटियाँ नहीं लगती है.

* एक चम्मच चीनी को भूरा होने तक गरम कीजिए और फिर इसे Cake के Mixture में गर्म किए हुए चीनी को मिला दीजिए. इससे Cake का रंग अच्छा हो जायेगा.

* कटे हुए सेव में नींबू की कुछ बूंदें डालने से सेव के ऊपर का भाग काला नहीं होगा.

* सारे बर्तन रात में हीं साफ कर लीजिए, यह वास्तु के हिसाब से भी सही है. और आपकी सेहत के लिए भी एक सही आदत है. और इसका एक बड़ा फायदा यह भी होगा कि सुबह-सुबह उठकर बर्तन धोने का tension आपको नहीं रहेगा.

* आलू के पराठें बनाते वक्त आलू के mixture में थोड़ी-सी कसूरी मेथी दालें. इससे पराठों का स्वाद बढ़ जायेगा.

* मिर्ची के डिब्बे में थोड़ी-सी हींग डाल दीजिए, इससे मिर्च ज्यादा वक्त तक चलेगा.

* लहसुन को हल्का-सा गर्म कर देने के बाद लहसुन को छिलने में बहुत सुविधा होती है.

* चावल में एक चम्मच तेल और कुछ बूंद नींबू का रस मिलाने पर, पक जाने के बाद चावल खिला-खिला रहता है.

* दाल बनाते वक्त 1 चुटकी पिसी हुई हल्दी और बादाम तेल की कुछ बूंदे डालने से दाल जल्दी पक जाता है और इसका स्वाद भी अच्छा लगता है.

* मिर्चों के डंठल को तोड़ कर मिर्चों को फ्रिज में रखने से मिर्चें लम्बे समय तक टिकती हैं.

* अगर आप रात में चना भिंगोना भूल गई हों, तो उबलते हुए पानी में चने को भिंगोयें. इससे चना जल्दी फूल जायेगा.

* अगर किचन में काम करते वक्त आप जल जाएँ, तो उस स्थान पर बर्फ रगडें, आलू पीसकर लगाएँ, घी या नारियल तेल लगाएँ या केले को मैश्कर लगाएँ.

* फूलगोभी की सब्जी में फूलगोभी का रंग न जाए, इसके लिए आप फूलगोभी की सब्जी बनाते वक्त उसमें 1 चम्मच दूध डाल सकती हैं.

* रसोई के कोनों में बोरिक Powder छिड़किये इससे तिलचट्टे आपको परेशान नहीं करेंगे.

* अगर आप चाहती हैं, कि सिंक और गैस चूल्हा दोनों हमेशा साफ दिखें, तो आपको हर रात इनकी सफाई करनी चाहिए. सिंक को साफ करने के लिए गर्म पानी का उपयोग करना चाहिए.

* फ्रिज के भीतरी भाग की सफाई करने के लिए आपको गरम पानी और बेकिंग सोडा का उपयोग करना चाहिए. और इसके बाद फ्रिजर को भी साफ करना चाहिए.

* माइक्रोवेव को साफ़ करने के लिए 1 कटोरी में 2 Cup पानी लीजिए और उसमें 1 चम्‍मच नींबू का रस डालिए. उसके बाद माइक्रोवेव को 5 Minute तक चलाकर छोड़ दीजिए. उसके बाद माइक्रोवेव के भीतर को एक पेपर टॉवल लें कर साफ करें.

* रसोई घर में गंदे चप्पल नहीं आने चाहिए, हो सके तो रसोई में करते वक्त बिना चप्पल के रहें. और अगर चप्पल पहनना हीं है, तो ऐसा चप्पल पहनें जिसे पहनकर आप बाहर या गंदे स्थानों पर न जाते हों.

* नाश्ते में मौसम के अनुसार फल को शामिल कर सकती हैं, साथ हीं दूध जूस और अंकुरित अनाजों को भी शामिल कर सकती हैं. इससे नाश्ता पौष्टिक भी हो जायेगा और नाश्ता बनाने का झंझट भी नहीं रहेगा. 

* कभी भी फ्रिज में लहसुन, प्याज को न रखे।

* खाना बनाते समय हमेशा हाथ पौंछने के लिए नैपकिन का प्रयोग करें। इससे आपके कपड़े गंदे नहीं होंगे। 

* सब्जियां सुधारते वक्त हमेशा एक ट्रे या एक्स्ट्रा थाली लेकर अवश्य बैठे, इससे पूरा घर गंदा भी नजर नहीं आएगा और अचानक मेहमानों के आने पर अच्छा भी लगेगा।

* गैस लाइटर ने अगर काम करना बंद कर दिया हो तो लाइटर को खोलकर उसमें थोड़ा-सा मशीन का तेल डालें। थोड़ी देर बाद वह ठीक से काम करने लगेगा।

* पानी का गिलास हमेशा किनारे से कम भरें और नीचे से पकड़कर ही औरों को पानी दें। इस बात का हमेशा ध्यान रखे कि पानी में उंगली डालकर कभी किसी को ना पिलाएं।

เคเคธे เคฌเคจाเคฏे เค†เคšाเคฐ เคคो เคฌเคขेเค—ी เคฐंเค—เคค เค”เคฐ เคธ्เคตाเคฆ

No comments :

मीठे आम का अचार, साबुत आम का अचार, कटहल का अचार, मिक्स वेज अचार, नींबू का अचार, हरी एवं लाल मिर्च का अचार, लसौड़े-कैरी का अचार, ऐसे कई प्रकार के स्वादिष्‍ट अचार हम बड़ी आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। इसमें साबुत राई डाल देने से अचार का स्वाद और रंग दोनों बढ़ जाते हैं। 

* अचार स्वादिष्ट बने और उसका रंग भी ऐसा हो कि देखकर ही मुंह में पानी आ जाए। इसके लिए अचार के मसाले में सरसों का तेल बिना गर्म किए ही डालना चाहिए। 

* मीठे आम के अचार में शक्कर डालकर गैस पर पकाकर भी बनाया जा सकता है। 

* अचार को स्वादिष्ट बनाने के लिए राई को बिना पीसे ही खड़ी राई डालनी चाहिए। इससे अचार का रंग तो अच्छा आता ही है साथ ही स्वाद भी बढ़ जाता है।

เคœाเคจिเคฏे เคซเคฒ เค•ाเคŸเคจे เค•े เคธเคนी เคคเคฐीเค•े

No comments :

जानि‍ए फल काटने के आसान तरीके

रोज की दिनचर्या में ऐसे कई तरह के काम होते हैं जिन्हें करना या तो कठिन होता है या फिर उन्हें करने में काफी वक्त लगता है। खासतौर पर कुछ फल या सब्जियां काटते या खाते वक्त थोड़ी कठिनाई होती है। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कामों को करने का और भी आसान तरीका। 

1. आलू छीलना- आलू छीलने से आपका पाला अक्सर पड़ता रहता है। कई बार उबले हुए आलुओं को छीलते वक्त समय भी लग जाता है। इसीलिए जब भी आलुओं को उबालें, उन्हें गरम पानी से निकालने के बाद तुरंत ठंडे पानी में डालें, फिर छिल्का उतारें। इससे आलू के छिल्के तुरंत और आसानी से उतर जाएंगे। 

2. आम काटना- आमतौर पर हम जब भी आम काटते हैं, तब उसके लंबे स्लाइस करते हैं। इस तरह से काटे हुए स्लाइस को खाते वक्त थोड़ी-सी मुश्किल होती है और हाथ भी खराब होते हैं। इसीलिए जब भी आम को काटें तो उसे 3 हिस्सों में काटें। उसके बाद उसके हर स्लाइस को अंदर की तरफ से चाकू से बर्फी की तरह चेक्स में काटें। इसके बाद चाकू से नीचे का छिल्का हटा दें। आम के टुकड़े तैयार हैं। 

3. तरबूज काटना- तरबूज काटते वक्त भी अक्सर आपको थोड़ा वक्त लगता है और परेशानी होती है। इसके लि‍ए तरबूज काटते वक्त उसे पहले बीच से 2 भागों में काटें। उसके बाद दोनों भागों को उल्टा रख दें ताकि लाल वाला भाग नीचे और हरा छिल्के वाला भाग ऊपर रहे। अब बाकी सब्जि‍यों की तरह ही तरबूज को भी स्लाइस या क्रॉस-वे में काटकर आप आसानी से उसके टुकड़े कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको उन स्लाइस को उठाकर खाते वक्त भी आसानी होगी और हाथ भी खराब नहीं होंगे। 

4. एप्पल- जब भी हम एप्पल को बगैर काटे सीधे उठाकर खाते हैं तो तीनों तरफ से खाने के बाद आपको फल के अंदर का हिस्सा पकड़ना होता है जिससे हाथ भी खराब होते हैं। इसीलि‍ए जब भी एप्पल खाएं, तब उसे साइड से न खाते हुए सामने की तरफ से खाना शुरू करें। इससे अंत तक फल के छिलके वाला हिस्सा ही आपके हाथ में होगा और आपका हाथ खराब नहीं होगा।