Jeevan dharam

Krishna sakhi is about our daily life routine, society, culture, entertainment, lifestyle.

Friday, 1 September 2017

เค—เคฃेเคถ เค†เคฐเคคी- เคถेंเคฆुเคฐ เคฒाเคฒ เคšเคข़ाเคฏो

No comments :

गणेश आरती- शेंदुर लाल चढ़ायो

शेंदुर लाल चढ़ायो अच्छा गजमुखको।

दोंदिल लाल बिराजे सुत गौरिहरको।

हाथ लिए गुडलद्दु सांई सुरवरको।

महिमा कहे न जाय लागत हूं पादको ॥1॥

जय जय श्री गणराज विद्या सुखदाता।

धन्य तुम्हारा दर्शन मेरा मन रमता ॥धृ॥

अष्टौ सिद्धि दासी संकटको बैरि।

विघ्नविनाशन मंगल मूरत अधिकारी।

कोटीसूरजप्रकाश ऐबी छबि तेरी।

गंडस्थलमदमस्तक झूले शशिबिहारि ॥2॥

जय जय श्री गणराज विद्या सुखदाता।

धन्य तुम्हारा दर्शन मेरा मन रमता ॥

भावभगत से कोई शरणागत आवे।

संतत संपत सबही भरपूर पावे।

ऐसे तुम महाराज मोको अति भावे।

गोसावीनंदन निशिदिन गुन गावे ॥3॥

जय जय श्री गणराज विद्या सुखदाता।

धन्य तुम्हारा दर्शन मेरा मन रमता ॥

เค•ाเคฎिเคฏा เคธिเคจ्เคฆूเคฐ-เคฎोเคนเคจ เคฎเคจ्เคค्เคฐ

No comments :

“हथेली में हनुमन्त बसै, भैरु बसे कपार।

नरसिंह की मोहिनी, मोहे सब संसार।

मोहन रे मोहन्ता वीर, सब वीरन में तेरा सीर।

सबकी नजर बाँध दे, तेल सिन्दूर चढ़ाऊँ तुझे।

तेल सिन्दूर कहाँ से आया ? कैलास-पर्वत से आया।

कौन लाया, अञ्जनी का हनुमन्त, गौरी का गनेश लाया।

काला, गोरा, तोतला-तीनों बसे कपार।

बिन्दा तेल सिन्दूर का, दुश्मन गया पाताल।

दुहाई कमिया सिन्दूर की, हमें देख शीतल हो जाए।

सत्य नाम, आदेश गुरु की। सत् गुरु, सत् कबीर।

विधि- आसाम के ‘काम-रुप कामाख्या, क्षेत्र में ‘कामीया-सिन्दूर’ पाया जाता है। इसे प्राप्त कर लगातार सात रविवार तक उक्त मन्त्र का १०८ बार जप करें। इससे मन्त्र सिद्ध हो जाएगा। प्रयोग के समय ‘कामिया सिन्दूर’ पर ७ बार उक्त मन्त्र पढ़कर अपने माथे पर टीका लगाए। ‘टीका’ लगाकर जहाँ जाएँगे, सभी वशीभूत होंगे।

เคฎเคนिเคฒाเคं เค•ैเคธे เคฌเคจाเค เค•ैเคฐिเคฏเคฐ?

No comments :


महिलाओं के लिए अब हर क्षेत्र में अवसर है। परंतु किस क्षेत्र में उन्हें सफलता मिलेगी। यह ज्योतिष शास्त्र की मदद से जान सकते हैं। जन्मकुंडली, नवांश, त्रिशांश के सहयोग से उन्हें किस दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए ताकि पूर्णत: लाभ हो कैरियर के लिए सप्तम, पंचम, दशम एवं एकादश भाव माने जाते हैं। इन स्थानों पर सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु, शनि अच्छे कैरियर की राह दिखाते हैं।सूर्य: प्रशासनिक, बुध: शिक्षा, अभिभाषक, लेखक, शुक्र: ग्लैमर, कार्पोरेट, गुरु: व्यवसाय, शनि: डॉक्टर, इंजीनियर, सीए आदि क्षेत्र में व्यापक सफलता दिलाता है। शनि कम्प्यूटर इंजीनियर एवं सिनेमा क्षेत्र में भी लाभदायक होता है। राहु यदि एकादश भाव में स्थित हो तो बार-बार नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन होता है तथा कहीं भी एक जगह रुककर कार्य नहीं कर पाते। अच्छे कैरियर के लिए यदि आप पूर्णत: योग्य है फिर भी आप को अपनी इच्छानुसार कार्य नहीं मिल रहा है तो विधिनुसार 

श्रीरामरक्षास्तोत्र का पाठ करें या कराएं। 

- श्री महाकाली का पूजन करें। 

- कम से कम 5 गरीबों को भोजन कराएं। 

- शनिवार को काले कुत्ते को दूध पिलाएं। 

- अधिकतम सफेद वस्त्र पहनें। 

- लाल रंग सम्मिलित सेंडिल या जूते पहनें। 

- आभूषणों में लाल रंग प्रयोग करें। जैसे नेकलेस में लाल नग। 

- सीधे हाथ की तरफ सूंड वाले सिद्धि विनायक श्री गणेशजी का दर्शन कर घर से निकले।