Jeevan dharam

Krishna sakhi is about our daily life routine, society, culture, entertainment, lifestyle.

Tuesday, 6 November 2018

เค•เคชूเคฐ เค•े เค…เคšूเค• 6 เค•ाเคฐเค—เคฐ เคŸोเคŸเค•े

No comments :



ढेर सारा धन पाना चाहते हैं या सुख समृधि तो शाम को अवश्य करें कपूर के ये टोटके !!
कपूर का प्रयोग हम प्राय भगवान की पूजा में आरती के समय करते है | इससे ईश्वर जल्दी प्रसन्न होते है | लेकिन कपूर के पूजा के अलावा कुछ अन्य कारगर और चमत्कारी टोटके भी है जो आपकी समस्याओ को दूर करके आपके बिगरे कामो का बना सकता है |



आइये जानते है प्रभावी उपाय और चमत्कारी टोटको के बारे में जो कपूर से किये जाते है |
कपूर का टोटका जो बना देगा आपको धनवान :
यदि आपको आर्थिक संकट है तो आप रात्रि के समय एक चाँदी का कोई भी पात्र ले उसमे कपूर के साथ लौंग का जोड़ा जलाये | यह प्रयोग आप कुछ दिन करते है फिर आप देखेंगे की जल्दी ही धन से जुडी परेशानीयां कम होने लगेगी |

सुख समृधि के लिए कपूर का टोटका :
यदि आपके घर में सुख समृधि में कमी है तो आप घर में सकारात्मक उर्जा को कपूर के माध्यम से बढ़ा सकते है | इसके लिए आप सुबह और शाम पूजा के समय कपूर को घी में भिगो कर उसे जलाये | इससे घर में सकारात्मक उर्जा बढ़ेगी और सुख समृधि में बढ़ोतरी होगी |

कपूर से करे वास्तु दोष दूर :
यदि घर की बनावट में वास्तु दोष है तो आप कपूर से इसे दूर कर सकते है | इसके लिए बड़ा ही सरल टोटका है | घर में जहा वास्तु दोष है वहा कपूर की दो गोली रखे | जब यह गोलियाँ सुख जाये तो इसे हटाकर नई गोलियां रख दे | माना जाता है इस तरह यह दोष कम होता है |

विवाह में विध्न को दूर करता है कपूर :
यदि आपके विवाह में किसी भी कारण विध्न आ रहा है तो आप कपूर के इस अचूक टोटके से उसे दूर कर सकते है |

आप 36 लौंग और  6 कपूर ले और फिर उन्हें चावल और हल्दी के साथ रख दे | फिर इसे शुक्रवार के दिन माँ दुर्गा के हवन में आहुति दे और विवाह होने की मनोकामना मांगे | माँ दुर्गा की कृपा से सभी विध्न दूर होंगे |

कपूर के तेल से दूर करे काली नजर का दोष :
यदि आपको लगता है की आपके ऊपर नकारात्मक उर्जा या काली नजर का दोष है तो आप नहाने के पाने में दो चार बूंदे कपूर के तेल की डाले और फिर उससे नहा ले |


เค•ाเคฒी เคฎिเคฐ्เคš เค•े เคฆाเคจे เค•เคฐ เคฆे เคงเคจ เคธे เคœुเคกी เคธเคฎเคธ्เคฏा เค•ो เคฆूเคฐ

No comments :



यदि पैसो से जुडी समस्याये आपको घेरी रहती है तो काली मिर्च का एक छोटा सा टोटका आपको आर्थिक रूप से राहत दिला सकता है | काली मिर्च ओषधी के साथ साथ टोने टोटके के लिए भी बड़ी उपयुक्त चीज है | यह टोटका अत्यंत कारगर है और इसके प्रभाव से इसे करने वाले के अचानक धन योग बन जाता है | यह बुरी नजर के दुष्प्रभाव को भी खत्म करता है |  कुंडली में कोई ग्रह दोष हो तो उसे भी दूर कर देता है |



पैसो का संकट हटाने के लिए काली मिर्च का रामबाण उपाय :
काली मिर्च के कुछ दाने अपने हाथ में ले ले | फिर उसे सात बार अपने सिर पर से घुमाकर किसी चौराहे पर कुछ दाने चारो दिशाओ में फेक दे और बाकि बचे हुए दाने सर के ऊपर आसमान पर फैक दे | ध्यान रखे यह करते वक़्त आपको कोई देखे नही और ना ही इससे जुडी कोई बात आप किसी से करे |


เค…เคฎाเคตเคธ्เคฏा เค•े เคฏเคน เค‰เคชाเคฏ เคšเคฎเค•ा เคฆेंเค—े เค†เคชเค•े เคญाเค—्เคฏ เค•ो

1 comment :




अमावस्या के दिन किये जाने वाले चमत्कारी उपाय और टोटके
हिन्दु पंचांग में हर महीने एक अमावस्या आती है जब पूर्ण अंधकार होता है रात्रि में | यह रात पूर्णिमा के रात की बिलकुल विलोम है | ज्योतिष और तंत्र शास्त्र बताते है की अमावस्या के दिन किये  गए उपाय तुरंत और अति फलदायी होते है | इस दिन आप रूठे हुए ग्रह और पितरो को भी आसानी से मना सकते है |


अमावस्या के अचूक उपाय और टोटके

आइये जाने की कैसे इस दिन आप मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियो से निजात पा सकते है

अमावस्या के दिन ना तोड़े तलसी और बिलपत्र :
हमारे शास्त्रों में बताया गया है की अमावस्या के दिन तुलसी और बिलपत्र नही तोड़ने चाहिए | यदि आपको इन्हे पूजा में काम में लेना है तो एक दिन पहले ही तोड़ के रखे ले |



विष्णु या कृष्ण मंदिर में लगाये धवजा :
अमावस्या के दिन उपाय में अगला है किसी विष्णु या कृष्ण मंदिर में जाके त्रिकोण ध्वजा को ऐसी ऊंचाई पर लगाये की वो हवा में लहराती रहे | इससे आपके भाग्य का उदय होगा |

कुए में डाले दूध :

इस दिन संध्या के समय आस पास के कुए में चम्मच से दूध डाले | भाग्य में बिगरते कार्य फिर से बनने लगेंगे |

शिवजी का ऐसे करे अभिषेक :
अमावस्या की शाम को शिव मंदिर जाके शिवलिंग का गाय के कच्चे दूध , दही , शहद से अभिषेक करे और फिर काले तिल अर्पित करे | हो सके तो खीर से भी स्नान कराये | यह  अति प्रभावशाली उपाय बताया गया है |

संध्या को जलाये पीपल के निचे दीपक :
अमावस्या की संध्या को पूजा के समय ही एक सरसों के तेल का दिया अपने पितरो के नाम से पीपल के निचे जलाये और सात परिक्रमा करे | पितरो को प्रसन्न करने का यह प्रभावी उपाय है |

शनि देव की पूजा भी है जरुरी :
भगवान शनि सभी ग्रहो के राजा है अत: ग्रह शांति के लिए इनकी पूजा भी अमावस्या को अत्यंत जरुरी है | शनि मंदिर में जाके इनके नीले पुष्प चढ़ाये , और काले तिल , काले साबुत उड़द , कड़वा तेल , काजल और काला कपडा इन्हे अर्पित करे फिर उसी मंदिर में 108 बार निम्न मंत्र का जाप करे और अपनी सभी परेशानियों से छुटकारे की विनती शनिदेव से करे |

शनि मंत्र है :  ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तण्डसंभुतं नमामि शनैश्चरम।

यह सभी अमावस्या के उपाय और टोटके करने से पितृ देवी देवता , पीपल देवता  और शनि देव प्रसन्न होंगे | आपके सभी काम बनने लगेंगे ।