Jeevan dharam

Krishna sakhi is about our daily life routine, society, culture, entertainment, lifestyle.

Tuesday, 6 November 2018

เคฎोเคฐเคชंเค– เค•े เคšเคฎเคค्เค•ाเคฐिเค• เคŸोเคŸเค•े เค”เคฐ เค‰เคชाเคฏ

No comments :

मोरपंख के चमत्कारिक टोटके और उपाय


मोरपंख ( Peacock Feather ) की महिमा हिन्दू धर्म (Hinduism) में बहुत ज्यादा बताई गयी है | भगवान कृष्ण को प्रिय है मोरपंख | कृष्ण हमेशा इसे अपने माथे पर सजा कर रखते थे  | देवी देवताओ के वाहन  में कार्तिकेय का मोर वाहन ही  है | इससे जुड़े कुछ टोटके है जो आप सही विधि और उचित समय पर काम में ले तो यह आपके भाग्य को चमका देंगे |

इस महिमावान पंख को नवग्रह का प्रतिनिधि भी कहा जाता है |


मोरपंखी उपाय
अटके हुए काम बनाने के लिए :
यदि आपका कोई काम अटका पड़ा है और बार बार कोशिश करने के बाद भी पूरा नही हो रहा है तो आप इसे काम में ले | राधे कृष्ण के मंदिर में जाकर उनकी प्रतिमा के पास एक मोरपंख रख दे | अब रोज मंदिर में जाकर 40 दिनों तक पूजा अर्चना करे | 40वे दिन इसे अपने घर में लाकर रख दे  | आपके बिगरे हुआ कार्य पूर्ण होने लगेंगे |
बच्चा हठ करता हो तो :
यदि आपका लाल जिद्दी हो गया हो तो उसकी यह बुरी आदत छुड़ाने के लिए हर दिन उसे मोरपंखी से हवा दे और मन ही मन उसके हठ को दूर करने की विनती करे |

छोटे बच्चे को नजर दोष से बचाए :
नवजात शिशु के सोने की जगह के पास एक मोरपंख रखे | यह उसे काली नजर से बचाव में सहायक होगा |

विद्या प्राप्ति में सहायक
मोर ब्रह्मचर्य पर चलने वाला एकमात्र पवित्र पक्षी है | यह पक्षी विद्या की देवी सरस्वती को भी पसंद है |  यदि इसके पंख को कोई विद्यार्थी अपनी पुस्तक में रखता है तो उसे विद्या आसानी से प्राप्त होती है |


कुंडली में बिगरे ग्रह को करेगा शांत :
किसी व्यक्ति की कुंडली में राहू या कालसर्प दोष है तो उन्हें अपने पास एक मोरपंख जरुर रखना चाहिए | मोर और सर्प एक दुसरे के विरोधी होते है |

शत्रु को बनाएगा मित्र
इस चमत्कारी टोटके में आपको शत्रु पीड़ा से मुक्ति प्राप्त होगी | शनिवार वाले दिन एक मोरपंख ले | हनुमान जी के सिंदूर का चोला से कुछ सिंदूर लेकर अपने शत्रु का नाम इस मोरपंखी पर लिख दे | इसे अब घर के मंदिर में रखे और सुबह ब्रह्ममुहूर्त में चुपचाप इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दे | जल्दी ही आपका शत्रु मित्र बन जायेगा |


เคชीเคชเคฒ เค•े เคŸोเคŸเค•े

No comments :

पीपल के टोटके और उपाय


पीपल को वृक्षों का राजा कहा जाता है | इस पेड़ पर सभी देवी देवताओ के साथ पितरो का भी वास बताया गया है | यदि हम कुछ चमत्कारी टोटके और उपाय पीपल के पेड़ के साथ करे तो जरुर सफलता मिलेगी | इसकी पूजा करने से आपको सभी सुख की प्राप्ति होती है |


पीपल के टोटके और उपाय
वैज्ञानिक द्रष्टि से भी यह पीपल महान
यह संभवतः एकमात्र ऐसा पेड़ है तो पुरे 24 घंटे ऑक्सिजन छोड़ता है | इसी कारण वैज्ञानिक भी इसे साधारण पेड़ ना बोलकर चमत्कारी वृक्ष बोलते है |


पीपल के टोटके
1) हनुमान चालीसा का पाठ यदि आप रविवार को छोड़कर नित्य पीपल के पेड़ के निचे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते है तो बालाजी महाराज की विशेष कृपा आपको प्राप्त होती है |
2) पितरो को प्रसन्न रविवार के दिन को त्याग कर बाकी सभी दिन यदि आप यह टोटका करेंगे तो पितृ देवी देवता प्रसन्न होंगे | एक स्टील के कलश में पानी और दूध , 4 बताशे , 2 लौंग और कुछ काले तिल | अब इस कलश से सुबह पीपल की जड़ में अभिषेक करे | इस समय मंत्र उच्चारण करे ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः |
3) शिवलिंग स्थापना और पूजा यदि कोई व्यक्ति पीपल के वृक्ष के निचे शिवलिंग को स्थापित करके रोज पूजा करता है तो उसे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है |

पढ़े : क्यों नही करनी चाहिए रविवार को पीपल की पूजा

पढ़े : अमावस्या के उपाय चमका देंगे आपके भाग्य को

4) पीपल के पेड़ को लगाना और सेवा यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में पीपल के पेड़ को लगाकर उसकी सेवा नित्य करता है तो उसे अक्षत पुण्य की प्राप्ति होती है |

5) असाध्य रोग होंगे दूर यदि कोई व्यक्ति रोज पीपल की पूजा करे और फिर अपने बांये हाथ से पीपल की जड़ को स्पर्श करके अपने रोग के निदान की प्रार्थना करे तो जरुर उसे फायदा होता है |
6 ) व्यापार में वृधि  यदि अपने व्यापर में बढ़ोतरी के लिए आप शनिवार को एक पीपल का पत्ता ले | उसे शुद्ध जल से धोहे और चन्दन से स्वस्तिक बनाये | और अपने व्यापार में वृधि के लिए मन्नत मांगे | फिर इसे व्यापारिक जगह की तिजोरी में रख दे | अगले शनिवार को फिर से यही दोहराए | ऐसा 7 शनिवार करे | यह पीपल का टोटका बहुत कारगर साबित होगा |


8 เคฌाเคคे เคœो เคคुเคฒเคธी เคœी เค•े เคชौเคงे เค•ा เคง्เคฏाเคจ เค”เคฐ เคชूเคœा เค•े เคฒिเค เคœเคฐुเคฐी เคน

No comments :


हमारी सनातन परम्पराओं के अनुसार हर घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए और उसे देवी तुल्य मानकर नित्य पूजा अर्चना की जानी चाहिए | सभी पौधो में तुलसी जी के पौधे को सबसे अधिक पूजनीय माना गया है | कुछ इसे देवी तो कुछ बेटी की तरह इसका ध्यान रखते है और फिर तुलसी विवाह  भी करवाते है | घर में तुलसी जी का पौधा होने से घर में सकारात्मक उर्जा का वास होता है और


घर में तुलसी जी के पौधे को लेके कुछ नियम है जिनका आपको पालन करना चाहिए | आइये जानते है वे मुख्य 8 बाते जो तुलसी जी के पौधे का ध्यान और पूजा के लिए जरुरी है |
कैसे घर में ध्यान रखे इन 8 बातो से तुलसी के पौधे का

1) रविवार को छोड़कर हर दिन दे पानी : तुलसी जी के पौधे को सुखा नही रहने दे | उसे रविवार के अलावा हर दिन पानी दे | तुलसी जी का पौधा जितना हरा भरा होगा उतनी ही आप पर ईश्वर की कृपा बरसेगी |

2) रोज करे तुलसी जी की पूजा : जिस घर में तुलसी हो उन्हें हर दिन तुलसी जी की पूजा करनी चाहिए | हर संध्या सबसे पहले इनके आगे घी का दीपक जलाना चाहिए |



3) इस दिन नही तोड़नी चाहिए तुलसी के पत्ते : तुलसी जी के पत्ते को आप रविवार , एकादशी और ग्रहण के दिन ना तोड़े | यह अशुभ माना जाता है | संध्या के बाद भी तुलसी नही तोडनी चाहिए | इससे लक्ष्मी जी अप्रसन्न होती है |

4) ना चबाये कभी तुलसी के पत्ते : जब भी आपको चरणामृत या ऐसे ही तुलसी जी के पत्ते का सेवन करना है तो उसे सीधा निगल लेना चाहिए | कभी भी पत्ते चबाने नही चाहिए |

5) गणेश और शिव को ना चढ़ाये : तुलसी जी के पत्ते कभी गणेश जो को और शिवजी को ना चढ़ाये क्योकि इनके पीछे पौराणिक कथाये है |



6) वास्तु दोष कम करती है तुलसी जी : घर में यदि वास्तु दोष है तो उसे तुलसी जी का पौधा दूर करता है | यह घर की बुरी नजर से रक्षा भी करती है |

7) तुलसी है चमत्कारी औषधि भी : तुलसी को शक्तिशाली औषधि भी बताया गया है | तुलसी कई बीमारियों का सही ईलाज करती है | हर दिन इसकी पत्ती का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है |

8) यदि घर में तुलसी सुख जाये तो : यदि घर में तुलसी का पौधा सुख जाये तो इसे बहते पानी में बहा देना चाहिए और इसकी जगह दूसरी तुलसी का पौधा उगा ले |