पपीता पसंद करने वाले रोमांच पसंद आता है इन्हें
जिन लोगों को पपीता पसंद आता है वह बहुत ही उदार और निडर स्वभाव के होते हैं। इन पर बुध का प्रभाव अधिक रहता है। इनमें तार्किक शक्ति भरपूर होती है। इनके इस गुण के कारण विपरीत लिंग के व्यक्ति इनकी ओर आकर्षित होते हैं। पपीता पसंद करने वाले लोगों को रोमांच काफी अच्छा लगता है। नई-नई जगह देखना, नये लोगों से मिलना इन्हें पसंद होता है।
इनमें सोचने समझने की शक्ति गजब की होती है साथ ही यह काफी सक्रिय भी होते हैं जिससे सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए उच्च पद तक पहुंच जाते हैं। अपने दोस्तों एवं सहकर्मियों के लिए ये प्रेरणा के स्रोत होते हैं।
अमरूद पसंद करने वाले--------- भाग्य के धनी होते हैं
अमरूद को धनु राशि के प्रभाव में माना जाता है जिसका स्वामी बृहस्पति ग्रह है। अमरूद पसंद करने वाले लोग बुद्घिमान होते हैं और पढ़ने-लिखने में रूचि होती है। ईश्वर के प्रति श्रद्घावान होते हैं लेकिन किसी भी मान्यता को तर्क की कसौटी पर परखने के बाद उन पर विश्वास करते हैं। खाने-पीने के शौकीन होते हैं। जो लोग जीभ पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं उन्हें मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ता है।
ब्लड प्रेशर, लीवर, डायबिटीज एवं अर्थराईटस नामक रोग इन्हें हो सकता है। झुककर चलने की इनमें आदत होती है। अमरूद पसंद करने वाले लोग भाग्य के धनी होते हैं और राजनीतिक दांव-पेच में भी माहिर होते हैं। बुद्घि और ज्ञान से यह अपने क्षेत्र में उच्च पद पर विराजमान हो सकते हैं। इनमें प्रबंधन की भी योग्यता होती है।
Ruchi Sehgal
Tuesday 19 June 2018
आपका पसंदीदा फल बताते हैं आपका व्यक्तित्व 2
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment