Jeevan-dharm is about our daily life routine, society, culture, entertainment, lifestyle.

Tuesday 18 February 2020

लौंग से तीव्र वशीकरण

No comments :

लौंग से तीव्र वशीकरण:-

जब सभी उपाय असफल रह जाते हैं तब जाकर इंसान वशीकरण उपाय के बारे में सोचता है| लौंग सरलता से उपलब्ध वस्तु है, तथा इसका परिणाम भी त्वरित होता है| इसलिए लौंग से किया गया वासिकरण तीव्र माना जाता है| नीचे लौंग की सहायता से किए जाने वाले  कुछ प्रमुख उपाय दिये गए हैं| जब अन्य कोई चारा न रहे तभी इनका उपयोग करें-

शनिवार की मध्य रात्रि को एकांत कक्ष में भूमि पर आसन बिछाकर बैठ जाएँ| अब सात लौंग अपनी मुट्ठी में लेकर जिस इंसान को वशीभूत करना हो उसका इक्कीस बार नाम उच्चारित करते हुए प्रत्येक बार उस पर फूँक मारे| अगले दिन यानि रविवार को सातों लौंग आग में जला दें| यह क्रिया अगले सात शनिवारों तक दोहराएँ| ऐसा करने से लक्षित व्यक्ति वशीभूत हो जाता है|
शुक्ल पक्ष में रविवार के दिन चार लौंग लें तथा उसे कुछ देर अपने उन अंगो से लगाकर रखें जहां पसीना निकलता हो| बाद में उसे सुखाकर चूर्ण बनाकर रख लें| जिसे अपने वश में करना हो उसे पेय अथवा भोज्य पदार्थ में मिलाकर संबन्धित व्यक्ति को खिला दें| वह फौरन आपके वश में आ जाएगा|
किसी नदी अथवा तालाब के तट पर पान के पत्ते में चार लौंग लपेटकर मुंह में रख लें और चुभलाएँ और पानी में सांस रोककर डुबकी लगाएँ तथा निम्नलिखित शाबर मंत्र का पाठ 11 बार करें –
जल की जोगिन, नाम पताली, जंह माइ भेजूँ/ उसपे लाग/

सोते उठते चैन न पावे/ हमरा मुख देखे जागे भाग/
अब पानी से बाहर निकलकर लौंग मुंह से निकालकर सुखा लें तथा जिसे वश में करना हो उसी किसी भी विधि से यह लौंग खिला दें|

लौंग के टोटके:-

वशीकरण के अलावा जीवन की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी लौंग का उपयोग किया जा सकता है| कुछ प्रमुख टोटकों का विवरण इस प्रकार है –

नित्य हनुमान जी की पूजा के बाद कच्ची घाणी सरसो के तेल में लौंग मिलाकर दीपक जलाएँ तथा आरती करें| इससे घर की आर्थिक समस्या दूर होती है तथा कभी अनिष्ट नहीं होता है|
कई बार परिस्थितिवश हमें ऐसा काम भी करना पड़ता है जिसमे हमारी मर्जी शामिल नहीं होती है| यह अत्यंत तकलीफदेह स्थिति होती है| इससे बचने के लिए एकल फूल वाली लौंग और कपूर मिलाकर भस्म बना लें तथा दो- तीन दिन चुटकी में भर कर खा लें| इस क्रिया से आप उस बेमन के काम से छुटकारा पा जाएंगे|
यदि हर शुभ काम में अडचने आ रही हों तो एक पीला नींबू लेकर उसमे चार लौंग चुभोकर गाड़ दें तथा इक्कीस बार ओम हनुमते नमः मंत्र का जाप करते हुए घर से निकले| सभी बाधाएँ अपने आप दूर हो जाएंगी|
प्रत्येक शनिवार तेल में दो तीन लौंग डालकर दीपक जलाएँ तथा घर के सबसे अंधेरे हिस्से में रख दें| इसकी सहयता से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है|
लौंग के घरेलू नुस्खे/फायदे/उपयोग:-

एक नन्हा सा लौंग आपके घर का महत्वपूर्ण डाक्टर हो सकता है| इसका उपयोग देखते हुए कहा जा सकता है – देखन में छोटन लगे घाव करे गंभीर| यह अलग बात है कि लौंग घाव देता नहीं बल्कि उन्हें भरने में मदद करता है| इसके कुछ घरेलू नुस्खे निम्नलिखित हैं –

यदि दाँतो में तेज दर्द हो तो एक लौंग मुंह में दबाकर रख लेना चाहिए| दर्द अत्यधिक तेज हो तो लौंग के तेल को रुई के फाहे में डालकर दर्द वाले हिस्से पर लगाकर कुछ देर सो जाएँ| उठने पर राहत महसूस होगी| इसके इसी गुण की वजह से वर्तमान में अधिकांश टूथपेस्टों मे लौंग इस्तेमाल किया जाता है|
साँसो से बदबू आती हो तो रसायनिक माउथ फ्रेशनर की जगह एक लौंग मुंह में रख लें| साँसों में ताजगी महसूस होगी|
यदि को जहरीला कीड़ा काट ले तो उस स्थान पर रुई के फाहे से लौंग का तेल लगाएँ| फौरन आराम मिलेगा|
कई लोगों को बसों या ट्रेन में सफर के दौरान उल्टी होने लगती है| ऐसी स्थिति में मुंह में लौंग रख लें| उल्टी नहीं होगी|
सिर में तेज दर्द हो रहा हो तो लौंग को पानी मिलाकर पीस लें, तथा अपने सिर और कनपटी पर लगाएँ| इससे सिर दर्द में आराम मिलता है|
नासूर के कारण तकलीफ हो तो उस पर लौंग तथा हल्दी एक साथ पीसकर लगाएँ|
एक एक लौंग प्रतिदिन खाने से मुंह में ज्यादा बनता है, इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है|
ताजा बने किसी जख्म पर लौंग पीसकर लगा देने से घाव जल्दी भरता है, क्योंकि इसमे एंटीबायोटिक वाले गुण होते हैं|
भोजन के बाद सिर्फ एक लौंग मुंह में रखने से रोग प्रतिरोधी क्षमता में वृद्धि होती है, दाँत स्वस्थ रहते हैं|


No comments :

Post a Comment