Jeevan-dharm is about our daily life routine, society, culture, entertainment, lifestyle.

Wednesday 25 July 2018

गोमती चक्र गोमती नदी

No comments :


गोमती चक्र गोमती नदी में पाया जाता है, इसलिए इसको गोमती चक्र कहते है. गोमती चक्र अल्पमोली कैल्शियम मिश्रित पत्थर होते है जिनकी सतह एक तरफ से उठी हुई होती है और दूसरी तरफ चक्र होता है।

गोमती चक्र के फायदे

हिन्दू धरम शास्त्रों के अनुसार गोमती चक्र की उत्पत्ति का कारण समुद्र मंथन के समय विष्णु जी के चक्र का प्रयोग करने से समुद्र में भयंकर चक्रीय तरंगे उत्पन्न हुई जिसके प्रभाव से समुद्र तल से बहुत सी बहुमूल्य वस्तुएं छिटक कर बाहर आई | गोमती चक्र में बहुत ही अद्भुत रसायन और दिव्य शक्ति समाविष्ट हैं| इसलिए गोमती चक्र के टोटके/प्रयोग तंत्र शास्त्र मैं बहुत ही प्रभावशाली माने गए हैं|
आज हम आपको बता रहे हैं ज्योतिष और तंत्र शास्त्र मैं बताये गए कुछ बहुत ही प्रभावशाली गोमती चक्र के टोटके/उपाय जिन्हे करकर आप अपने जीवन की बहुत सी समस्याओ का अंत कर सकते हैं.गोमती चक्र के टोटके की मदद से आप धन प्राप्ति, पारिवारिक शांति , कोट-कचहरी मैं जीत , बीमारी मैं लाभ , अला-बला से मुक्ति , शत्रुता , वशीकरण आदि से सम्बंधित समस्याओं का समाधान कर सकते हैं.

गोमती चक्र अभिमंत्रित करने का उपाय

होली, दिवाली , नवरात्री या फिर रवि पुष्य नक्षत्र में गोमती चक्र अभिमंत्रित करना चाहिए। आवशयकता अनुसार संख्या में गोमती चक्र लाकर अपने घर के पूजा स्थल मैं माँ लक्ष्मी की मूर्ति/तस्वीर के सामने स्थापित करें। विधिवत पूजा करें तथा निम्नलिखित मंत्र की 21 माला जप करें-
“ओम् श्रीं नमः”
मंत्र जाप के बाद गोमती चक्र अभिमंत्रित हो जाता है।

गोमती चक्र के टोटके/उपाय

धन प्राप्ति के लिए गोमती चक्र के टोटके/उपाय

21 अभिमंत्रित गोमती चक्र को हल्दी से तिलक कर लाल रंग के कपडे में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें.

व्यापार में लाभ के लिए गोमती चक्र के टोटके/उपाय

२ अभिमंत्रित गोमती चक्र लाल रंग के कपडे में बांधकर अपनी दुकान की चौखट पर लटका दें. व्यापार में दिन-ब-दिन बढ़ता चला जायेगा|

नौकरी में तरक्की के लिए गोमती चक्र के टोटके/उपाय

किसी भी शिव मंदिर मैं जाकर १ गोमती चक्र शिवलिंग पर नौकरी मैं तरक्की के लिए प्रार्थना करके चढ़ा दे

नजर दोष के लिए गोमती चक्र के टोटके/उपाय

बुरी नजर उतारने के लिए किसी सुनसान जगह पर जाये और ३ गोमती चक्र अपने ऊपर से ७ बार उसार ले और पीछे फ़ेंक दे और सीधे घर आ जाये

गर्भपात रोकने के लिए गोमती चक्र के टोटके/उपाय

2 गोमती चक्र गर्भवती स्त्री की कमर मैं बांध देने से गर्भपात की समस्या ख़तम हो जाती हैं

गोमती चक्र के टोटके/उपाय तभी अपना असर दिखते हैं जब आप पूरी श्रद्धा और विश्वास से इन्हे करते हैं|

No comments :

Post a Comment