Jeevan-dharm is about our daily life routine, society, culture, entertainment, lifestyle.

Wednesday 25 July 2018

गोमती चक्र के फायदे

No comments :

गोमती चक्र के फायदे

गोमती चक्र एक ऐसा नाम है जो अधिकतम हिन्दू परिवारों में प्रसिद्ध है। यह हिन्दू शास्त्रों द्वारा बताए गए कई शास्त्रीय उपायों में उपयोग होने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आप अभी भी इस वस्तु से अपरिचित नहीं हैं, तो चलिए आपको गोमती चक्र से संबंधित कुछ जानकारी और उपाय बताते हैं।
मां लक्ष्मी के उपाय
गोमती चक्र का सबसे अधिक उपयोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि ये गोल-गोल चक्राकार गोमती चक्र मां लक्ष्मी का ही रूप हैं और यदि इनके उपयोग से कोई शास्त्रीय उपाय, किसी खास दिन किया जाए, तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर कृपा दृष्टि बरसाती हैं।
माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए
 अन्य सभी वस्तुओं की तुलना में गोमती चक्र एक ऐसी वस्तु है जो काफी कम कीमत में उपलब्ध है। यह आसानी से हासिल हो जाती है, लेकिन इसके प्रयोग से मिलने वाले फल इसकी कीमत से कई गुना अधिक माने गए हैं।
जाने कैसे करें प्रयोग
अब हम आपको गोमती चक्र के प्रयोग से होने वाले कुल 5 शास्त्रीय उपाय बताने जा रहे हैं, यदि इन्हें बताई गई विधि के अनुसार और पूरे लगन से किया जाए तो आपको अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता।
पहला उपाय
गोमती चक्र के प्रयोग से आर्थिक हानि से बचा जा सकता है। इसके लिए किसी भी महीने के प्रथम सोमवार को 11 अभिमंत्रित गोमती चक्रों का हल्दी से तिलक करें और शंकर जी का ध्यान कर पीले कपड़े में बांधकर पूरे घर में घुमाकर किसी बहते हुए जल में प्रवाहित करें। इसे करने से कुछ समय पश्चात ही लाभ मिलेगा।
दूसरा उपाय
आर्थिक नुकसान के अलावा अगर कड़ी मेहनत के बाद भी बिजनेस मंदा चल रहा है, कोई नया मुनाफा नहीं मिल रहा है तो इसमें सुधार लाने के लिए भी गोमती चक्र का एक उपाय शास्त्रीय ग्रंथों में दर्ज है।
अभिमंत्रित गोमती चक्र
इस उपाय के अनुसार 11 अभिमंत्रित गोमती चक्र और तीन छोटे नारियल को पूजा करने के बाद पीले वस्त्र में बांधकर मुख्यद्वार पर लटका दें। इसके बाद आपके व्यवसाय को कभी किसी की नजर नहीं लगेगी और नए अवसरों के द्वार भी खुल जाएंगे।
तीसरा उपाय
धन लाभ के अलावा अन्य कई कारणों से गोमती चक्र का प्रयोग किया जा सकता है, जैसे कि किसी को नजर दोष से बचाने के लिए। यदि किसी व्यक्ति या बच्चे को बार-बार नजर लग जाती है, तो वह किसी निर्जन स्थान पर जाकर 3 गोमती चक्रों को अपने ऊपर से 7 बार उतार कर अपने पीछे फेंक दें।
करें ये उपाय
ध्यान रहे कि गोमती चक्रों को फेंकते ही भूल से भी पीछे मुड़कर न देखें, आंखें केवल सामने ही रखें। ऐसा करने के तुरंत बाद सीधी दिशा में घर की ओर निकल जाएं। यह उपाय जल्द से जल्द नजर दोष को दूर कर दोबारा ऐसा दोष ना हो इसमें सहायक सिद्ध होता है।
चौथा उपाय
अगर आपका बच्चा बहुत डरता है, छोटी-छोटी बातों से घबराता है तो ऐसे में आप गोमती चक्र के प्रयोग से उपाय करें, जरूर आराम मिलेगा। इसके लिए किसी भी माह के प्रथम मंगलवार को अभिमंत्रित गोमती चक्र पर हनुमान जी के दाएं कन्धे का सिन्दूर लेकर तिलक कर किसी लाल कपड़े में बांधकर बच्चे के गले में पहना दें। बच्चे का डरना कम हो जाएगा।
पांचवा उपाय
कई बार लोग यह शिकायत करते हैं कि उनकी आमदनी अच्छी है, विभिन्न स्रोतों से वे आय कमाने में सक्षम हो रहे हैं लेकिन फिर भी धन उनके पास अधिक समय तक बचता नहीं है। धन का आगमन जितनी तेजी से होता है, उतनी ही गति से वह खर्च भी हो जाता है, तो ऐसे में क्या किया जाए?
धन के लिए उपाय
इसका समाधान गोमती चक्र के एक उपाय में है। जिसके अनुसार किसी ही माह के प्रथम शुक्रवार को 11 अभिमंत्रित गोमती चक्रों को पीले कपड़े पर रखकर मां लक्ष्मी का स्मरण कर विधिवत पूजन करें।
जाने विधि
दूसरे दिन उनमें से 4 गोमती चक्र उठाकर घर के चारों कोनों में एक-एक दबा दें। इसके बाद और 3 गोमती चक्र को लाल वस्त्र में बांधकर धन रखने के स्थान पर जैसे कि तिजोरी या जहां भी कमाया हुआ पैसा सबसे पहले लाकर रखा जाता है, ऐसे स्थल पर रख दें।
मंदिर में करें अर्पित
अब शेष बचें एक चक्र को किसी मन्दिर में अपनी समस्या निवेदन के साथ भगवान को अर्पित कर दें। यह प्रयोग करने से ना केवल आर्थिक लाभ होगा, बल्कि साथ ही घर में अलक्ष्मी का वास नहीं होगा, जिसके कारण धन जल्दी नष्ट हो जाता है।

No comments :

Post a Comment