Jeevan dharam

Krishna sakhi is about our daily life routine, society, culture, entertainment, lifestyle.

Friday, 1 September 2017

शीघ्रपतन को रोकने के उपाय

No comments :


शीघ्रपतन को रोकने के उपाय 
1. किसी भी प्रकार के नशे का सेवन ना करें, नशा आपकी सेक्स क्षमता को कम करता है

2. संतुलित और पौष्टिक भोजन करें और समय पर खाना खाएँ

3. संभोग करने के दौरान जल्दबाजी  करें, लिंग को योनी में डालने से पहले एक-दूसरे के कोमल तथा यौनअंगों को सहलाएं, चूमें ताकि आप दोनों सेक्स करने से पहले पूरी तरह से उत्तेजित हो जाएँ

4. संभोग करने के दौरान एक-दूसरे से बात करते रहें और लिंग के अंदर-बाहर करने की गति को भी कम-ज्यादा करते रहें. और कुछ पल के लिए लिंग को अंदर-बाहर करना रोक दें, उसके बाद फिर लिंग को अंदरबाहर करना शुरू करें. ऐसा करने के दौरान अपने साथी का चुम्बन लें और उसके नाजुक अंगों को चूमें, चूसेंऔर सहलाएँ. और ध्यान रखें कि आपका ध्यान इस बात पर नहीं होना चाहिए कि कहीं आज भी मेरा वीर्यजल्दी तो नहीं निकल जायेगा

5. बहुत ज्यादा संभोग ना करें, 1 दिन, 2 दिन या 3 दिन के अन्तराल में संभोग करना भी फायदेमंद होगा

6. संभोग के दौरान किसी के परेशान करने का डर भी शीघ्रपतन का एक कारण हो सकता है

7. अपने शरीर की नियमित मालिश करें, जांघ पर रखकर लैपटॉप का इस्तेमाल  करें और अपने लिंग कोगर्म पानी के सम्पर्क से बचाएँ

8. बहुत लम्बे अन्तराल में भी संभोग  करें. नियमित सम्भोग करते रहें. कंडोम का इस्तेमाल कर सकतेहैं.
खुश रहें, और मानसिक रूप से स्वतंत्र रहें

9. बचपन की गलतियाँ या हस्तमैथुन नुकसानदायक है इन बातों को  मानें ये बातें नीम-हकीमों द्वाराफैलाई गई मनगढंत बातें हैं

10. सुबह जल्दी उठें

पेट दर्द के घरेलु उपाय

No comments :
पेट दर्द के घरेलु उपाय 
1.पेट दर्द मे हींग का प्रयोग करने से पेट दर्द ठीक हो जाता है । 2 ग्राम हींग को पानी में पीसकर पेस्ट बना ले । नाभी और उसके आस-पास यह पेस्ट लगाने से पेट दर्द से निजात मिलती है।

2. अजवाइन को तवे पर सेककर काले नमक के साथ पीसकर पाउडर बनाएं। 4-5  ग्राम गर्म पानी के साथ दिन में 3 बार लेने से पेट दर्द ठीक हो जाता है।

3. जीरे को तवे पर सेक कर  और 4-5 ग्राम गर्म पानी के साथ दिन में 3 बार लें। इसे चबाकर खाने से भी पेट दर्द ठीक हो जाता है।

4. पुदिने और नींबू का रस 1-1  चम्मच लें और 1 /2 चम्मच अदरक का रस और थोडा सा काला नमक मिलाकर दिन में 3 बार लेने से पेट दर्द में से छुटकारा मिलता है।

5. सूखी अदरक मुंह में रखकर चूसने से भी पेट दर्द ठीक होता है।

6. अदरक का रस नाभी स्थल पर लगाने और हल्की मालिश करने से पेट दर्द में आराम मिलता है।

7. पेट दर्द  में थोड़ा सा मीठा सोडा डालकर पीने से पेट दर्द ठीक हो जाता है।

 8. भुना हुआ जीरा, काली मिर्च, सौंठ, लहसून, धनिया, हींग सूखी पुदीना पत्ती,सबको बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बना ले और थोडा काला नमक भी मिलाएं। खाने के बाद एक चम्मच थोड़े से गर्म पानी के साथ लें। पेट दर्द में आराम मिलता है।

9. एक चम्मच शुद्ध घी में हरे धनियें का रस मिलाकर लेने से पेट के रोग ठीक होते हैं |

10. अदरक का रस और अरंडी का तेल मिलाकर दिन में 3 बार 1 चमच्च लेने से पेट दर्द ठीक होता है।

11. अदरक का रस 1 चम्मच, नींबू का रस 2 चम्मच लेकर थोडी सी शक्कर मिलाकर लेने से पेट दर्द में लाभ होगा। दिन में 2-3 बार ले सकते हैं।

12. अनार के बीज निकाल कर थोडी मात्रा में नमक और काली मिर्च का पाउडर डालें। और दिन में दो बार लेने से पेट दर्द में आराम मिलता है|

श्री सूर्य चालीसा

No comments :

श्री सूर्य चालीसा

दोहा

कनक बदन कुंडल मकर, मुक्ता माला अंग।

पद्मासन स्थित ध्याइए, शंख चक्र के संग।।

 

चौपाई

जय सविता जय जयति दिवाकर, सहस्रांशु सप्ताश्व तिमिरहर।

भानु, पतंग, मरीची, भास्कर, सविता, हंस, सुनूर, विभाकर।

 

विवस्वान, आदित्य, विकर्तन, मार्तण्ड, हरिरूप, विरोचन।

अम्बरमणि, खग, रवि कहलाते, वेद हिरण्यगर्भ कह गाते।

 

सहस्रांशु, प्रद्योतन, कहि कहि, मुनिगन होत प्रसन्न मोदलहि।

अरुण सदृश सारथी मनोहर, हांकत हय साता चढ़‍ि रथ पर।

 

मंडल की महिमा अति न्यारी, तेज रूप केरी बलिहारी।

उच्चैश्रवा सदृश हय जोते, देखि पुरन्दर लज्जित होते।

 

मित्र, मरीचि, भानु, अरुण, भास्कर, सविता,

सूर्य, अर्क, खग, कलिहर, पूषा, रवि,

 

आदित्य, नाम लै, हिरण्यगर्भाय नमः कहिकै।

द्वादस नाम प्रेम सो गावैं, मस्तक बारह बार नवावै।

 

चार पदारथ सो जन पावै, दुख दारिद्र अघ पुंज नसावै।

नमस्कार को चमत्कार यह, विधि हरिहर कौ कृपासार यह।

 

सेवै भानु तुमहिं मन लाई, अष्टसिद्धि नवनिधि तेहिं पाई।

बारह नाम उच्चारन करते, सहस जनम के पातक टरते।

 

उपाख्यान जो करते तवजन, रिपु सों जमलहते सोतेहि छन।

छन सुत जुत परिवार बढ़तु है, प्रबलमोह को फंद कटतु है।

 

अर्क शीश को रक्षा करते, रवि ललाट पर नित्य बिहरते।

सूर्य नेत्र पर नित्य विराजत, कर्ण देश पर दिनकर छाजत।

 

भानु नासिका वास करहु नित, भास्कर करत सदा मुख कौ हित।

ओठ रहैं पर्जन्य हमारे, रसना बीच तीक्ष्ण बस प्यारे।

 

कंठ सुवर्ण रेत की शोभा, तिग्मतेजसः कांधे लोभा।

पूषा बाहु मित्र पीठहिं पर, त्वष्टा-वरुण रहम सुउष्णकर।

 

युगल हाथ पर रक्षा कारन, भानुमान उरसर्मं सुउदरचन।

बसत नाभि आदित्य मनोहर, कटि मंह हंस, रहत मन मुदभर।

 

जंघा गोपति, सविता बासा, गुप्त दिवाकर करत हुलासा।

विवस्वान पद की रखवारी, बाहर बसते नित तम हारी।

 

सहस्रांशु, सर्वांग सम्हारै, रक्षा कवच विचित्र विचारे।

अस जोजजन अपने न माहीं, भय जग बीज करहुं तेहि नाहीं।

 

दरिद्र कुष्ट तेहिं कबहुं न व्यापै, जोजन याको मन मंह जापै।

अंधकार जग का जो हरता, नव प्रकाश से आनन्द भरता।

 

ग्रह गन ग्रसि न मिटावत जाही, कोटि बार मैं प्रनवौं ताही।

मन्द सदृश सुतजग में जाके, धर्मराज सम अद्भुत बांके।

 

धन्य-धन्य तुम दिनमनि देवा, किया करत सुरमुनि नर सेवा।

भक्ति भावयुत पूर्ण नियम सों, दूर हटत सो भव के भ्रम सों।

 

परम धन्य सो नर तनधारी, हैं प्रसन्न जेहि पर तम हारी।

अरुण माघ महं सूर्य फाल्गुन, मध वेदांगनाम रवि उदय।

 

भानु उदय वैसाख गिनावै, ज्येष्ठ इन्द्र आषाढ़ रवि गावै।

यम भादों आश्विन हिमरेता, कातिक होत दिवाकर नेता।

 

अगहन भिन्न विष्णु हैं पूसहिं, पुरुष नाम रवि हैं मलमासहिं।

 

दोहा

 

भानु चालीसा प्रेम युत, गावहिं जे नर नित्य।

सुख सम्पत्ति लहै विविध, होंहि सदा कृतकृत्य।।