Jeevan-dharm is about our daily life routine, society, culture, entertainment, lifestyle.

Sunday 11 November 2018

विश्व भर के दुर्लभ, अद्भुत और अनसुने मंदिर

No comments :




इतिहासकारों का कहना है कि वैदिक काल में मंदिर नहीं हुआ करते थे| मूर्ति पूजा वेदिक काल के अंत में प्रचलित हुई है|  सभी धर्म हिन्दू सनातन धर्म से ही उतपन्न हुए हैं जैसे की Christianity संस्कृत शब्द ‘कृष्ण-नीति’ से आया है, Abraham संस्कृत के शब्द ‘ब्रह्मा’ से आया है, Vatican शब्द ‘वाटिका’ से आया है|

ऐसी कई चीज़े हैं जो हिन्दू धर्म से संबंध रखती हैं, आइए जानते हैं कुछ हिन्दू धर्म के रहस्यमय मंदिरों के बारे में जो आपको हैरान कर देंगे|



1.   रोम के एक संग्रहालय में आज भी शिवलिंग को रखा है जो कि खुदाई के वक़्त वहां मिला था|



2.  कम्बोडिया पहले हिन्दू राष्ट्र था, अब बौद्ध राष्ट्र है। कम्बोज की प्राचीन दंतकथाओं के अनुसार इस उपनिवेश की नींव ‘आर्यदेश’ के शिवभक्त राजा कम्बु स्वायंभुव ने डाली था| कम्बोडिया में ही भगवान विष्णु का सबसे पुराना मंदिर है। कुछ 1,000 वर्ष पहले भारत से कई लोग कम्बोडिया गए और वहां मंदिरों का निर्माण कराया।

इसके साथ कम्बोडिया में एक प्राचीन शिव मंदिर भी था, जहां से 17 अभिलेख मिले थे, लेकिन उस मंदिर के अब कुछ अवशेष ही शेष रह गए हैं। इसी तरह विष्णु का प्राचीन मंदिन अंगकोर वट सबसे पुराना विष्णु का मंदिर है|



3.  1940 में प्राचीन शिल्प वैज्ञानिक एम.एस. वत्स ने हरप्पा में 3 शिवलिंग पाए और कहा जाता है कि ये शिवलिंग 5000 वर्ष पुराने हैं|

4.   मिस्र (Egypt) के कुसैर अल कादीम (Quseir-al-Qadim) में खुदाई के दौरान एक टूटा हुआ जार मिला, जिसे पहली शताब्दी के आस-पास का बताया जाता है| इस पर तमिल ब्राह्मी में कुछ लिखा हुआ है| ब्रिटेन के एक इतिहासकार का कहना यह भी है कि ये बर्तन भारत में बने हुए हैं।


5.  ओमान के खोर-रोरी इलाके में हाल ही में एक प्राचीन घड़े का टूटा हुआ अंश मिला है, जिस पर बह्रमी भाषा में लिखा हुआ है| यह भी पहली शताब्दी के आस पास बताया जाता है| इससे इस बात का अनुमान लगाया जाता है कि प्राचीन समय से ही भारत दूर-दूर तक व्यापार करता था|

6.  बाली में एक इमारत के निर्माण की खुदाई के दौरान मजदूरों को मंदिर के कुछ अंश मिले जिसके बाद यह खबर बाली के ऐतिहासिक संरक्षण विभाग को दी गई| खुदाई के दौरान एक बहुत बड़ी हिन्दू धर्म से जुडी ईमारत को पाया| इसे 13वीं 15वीं शताब्दी के आस पास बताया जाता है|




7.  हिन्दू देवी-देवताओं के मंदिर दुनिया में कई जगह पाए गए| ऐसे ही मानना है कि जहां आज इन्डोनेशियन इस्लामिक यूनिवर्सिटी है, वहां कभी हिन्दू देवी-देवताओं का मंदिर हुआ करता था, जिसमे शिव और गणेश की पूजा की जाती थी| यहां से एक एतिहासिक शिव लिंग भी मिला है|


8.  सेंट्रल अमेरिका के Mosquitia क्षेत्र में एक ऐसी जगह है जहां के लोग बंदरों की मूर्तियों की पूजा करते हैं| इसका नाम उन्होंने La Ciudad Blanca दिया है जिसका स्पेनिश में मतलब ‘The White City’ होता है| माना जाता है की इस जगह कभी हनुमान का साम्राज्य हुआ करता था|

9.  एक अमेरिकन एडवेंचरर ने लिम्बर्ग की खोज के आधार पर गुम हो चुके ‘Lost City Of Monkey God’ की तलाश में निकले| 1940 में उन्हें इसमें सफ़लता भी मिली पर उसके बारे में मीडिया को बताने से एक दिन पहले ही एक कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई और यह राज़ एक राज़ ही बनकर रह गया|

10.  श्रीलंका के मुन्नेस्वरम मंदिर का इतिहास रामायण से जुड़ा है| जब भगवान राम रावण का वध कर लौटने लगे तब उन्होंने इसी जगह भगवान शिव की आराधना की थी|

11.  श्री कृष्ण को केवल मथुरा, वृन्दावन ब्रज की भूमि पर नहीं बल्कि दूर-दूर तक पूजा जाता था| इसका साबुत अफ़ग़ानिस्तान के Al Khanoun में कुछ सिक्कों की खोज है| इन सिक्कों पर एक तरफ श्री कृष्ण और दूसरी तरफ बलराम के चित्र बने हैं|


No comments :

Post a Comment