Jeevan-dharm is about our daily life routine, society, culture, entertainment, lifestyle.

Wednesday 26 July 2017

अमावस्या को इन 7 उपायों में करें कोई 1 उपाय

No comments :
अमावस्या में श्रावण मास की अमावस्या का अपना ही एक अलग महत्व होता है। इसे हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।  सावन और अमावस्या के योग में पूजा-अर्चना करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं। 
हरियाली अमावस पर पीपल के वृक्ष की पूजा एवं फेरे किये जाते है तथा मालपूए का भोग बनाकर चढाये जाने की परम्परा है। हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपण का अधिक महत्व है।  इस दिन उन लोगों का तर्पण करने से आपके पूर्वजों की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहती है। इस दिन कोई शुभ उपाय करने से पितर अधिक प्रसन्न होते है। जिसके कारण आपके घर लक्ष्मी खुद चलकर आती है। इन उपायों में से कोई एक उपाय अपनाएं। जानिए इन उपायों के बारें में। 
  • इस दिन भगवान शिव को खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसलि्ए सूर्यास्त के बाद घर में खीर बनाएं और इशका भोग लगाएं।
  • इस दिन चीटियों को चीनी मिला हुआ आटा खिलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके पाप कर्मों का प्रायश्चित होगा साथ ही आपको हर काम में सफलता और हर इच्छा पूरी होगी।

  • आज शाम को एक गाय के घी का दीपक लगाएं। और बत्ती बनाने में रुई का इस्तेमाल न करके लाल रगं के धागे का इस्तेमाल करें और इसमें थोड़ी सी केसर डालें। फिर इसे घर के ईशान कोण में जलाएं। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी। और महालक्ष्मी कृपा हमेशा बनी रहेगी।
  • इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध व काले तिल अर्पित करें। इससे सदैव भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है।
  • इस दिन किसी भूखे को भोजन कराने से अच्छा फल मिलता है। वह भूखा इंसान, पशु-पक्षी कोई भी हो सकता है। आप चाहे तो किसी तालाब में जाकर मछलियों को आटा की गोलिया खिलाएं। इससे आपको हर परेशानी से निजात मिल जाएगा।
  • अगर आपकी कुंडली में शनि, राहु और केतु का दोष है, तो अमावस्या के दिन पीपल पर जल चढ़ाकर उसकी 7 परिक्रमा करें।
  • इस दिन अनाज दान करने का अधिक महत्व है।
  • अमावस्या के दिन पीपल की पूजा विधि-विधान के साथ करें। इसके साथ ही जनेऊ भी अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए इस मंत्र का जाप करें- ऊं नोम भगवते वासुदेवाय नम:।

No comments :

Post a Comment