Jeevan-dharm is about our daily life routine, society, culture, entertainment, lifestyle.

Friday 18 May 2018

Ghor Rupini Vashikarn Sadhna

No comments :

घोर रूपिणी वशीकरण साधना |

यह साधना बहुत ही तीक्ष्ण प्रभाव रखती है | इसका उपयोग शत्रु वशीकरण के लिए और रूठी हुई पत्नी या पति को वश में करने के लिए किया जाता है | यह भी ध्यान रखें कि किसी भी अनुचित कार्य के लिए यह प्रयोग न करें अथवा आपको हानि होगी | यहाँ सिर्फ जिज्ञाशा के लिए यह प्रयोग दे रहा हूँ | इसे अपने उच्च अधिकारी, पत्नी अथवा पति को अनुकूल बनाने के लिए प्रयोग करें |

साधना विधि

किसी भी अमावस्या, ग्रहण काल, दीपावली आदि शुभ मुहूर्त में शुरू कर इसका जाप 7 दिन में 11000 करके सिद्ध कर लें | फिर किसी भी खाद्य पदार्थ भोजन आदि जब भी आप करने बैठें उसे 7 बार अभिमंत्रित कर जिसका भी नाम लेकर खाया जाता है उसका निश्चय ही वशीकरण हो जाता है और वह आपके अनुकूल कार्य करने लगेगा और आपकी आज्ञा का पालन करेगा |

  1. किसी बाजोट पर एक लाल कपड़ा बिछा दें | उसके उपर एक नारियल तिल की ढेरी पर स्थापित करें |

  2. नारियल का पूजन करें | उस पर सिंदूर का तिलक करें | धूप दीप आदि से घोर रूपिणी को स्मरण करते हुये पूजन करें |

  3. भोग मिठाई का लगाएं |

  4. दिशा दक्षिण की तरफ मुख रखें |

  5.  आसन कम्बल का लें या कोई भी ऊनी आसन ले लें |

  6.  माला काले हकीक या रुद्राक्ष की ठीक रहती है |

  7.  वस्त्र किसी भी तरह के पहन लें | इस साधना को शाम 8 से 10 बजे के बीच कभी भी शुरू कर लें |

  8.  मंत्र जाप पूरा हो जाए तो नारियल किसी भी शिव मंदिर या काली के मंदिर में कुछ दक्षिणा के साथ चढ़ा दें और सफलता के लिए प्रार्थना करें |

  9. गुरु पूजन और गणेश पूजन हर साधना में अनिवार्य होता है इसका ध्यान रखें |

मंत्र

|| ॐ नमः कट विकट घोर रूपिणी स्वाहा ||



Ruchi Sehgal

No comments :

Post a Comment