Jeevan-dharm is about our daily life routine, society, culture, entertainment, lifestyle.

Friday 18 May 2018

Sati Sadhvi Sadhana

2 comments :
सती साध्वी साधना |

साबर तंत्र में सती साध्वी की साधना कई नाथ और कई मतों में की जाती है |

यह साधना जहाँ साधक को भूत भविष्य और वर्तमान के बारे में बताती है
वहीँ उसे लाटरी, सट्टा आदि का नंबर आदि प्रदान कर उसे धन से मालामाल कर देती है |
यह प्रयोग मुझे के नाथ से प्राप्त हुआ था | इस साधना से बहुत लोगों को लाभ हुआ | साधना आसान है |

विधि

ग्रहण काल में गुरूजी और गणेश जी का पूजन कर हवन कर अनुष्ठान सिद्ध किया जाता है | हवन सामग्री लेकर इस निम्न मंत्र से 3 घंटे हवन करें और हवन के अंत में कायफल लेकर उसकी पूजा करें और हवन में आहुति दे दें | कायफल पंसारी की दूकान से आसानी से मिल जाता है |

अगर किसी कारण वश ग्रहण में न सिद्ध कर सको तो इस अनुष्ठान को 11 दिन करें तो भी सिद्ध हो जाएगी और साधक को भूत और भविष्य के समय की सटीक जानकारी के साथ सट्टा आदि का नंबर प्रदान करती है | इससे साधना काल में एक साध्वी दिखाई देती है | ऐसा होने पर उसे खीर का भोग प्रदान करें और अपनी सहायता का वचन ले लें और फिर जब भी जरूरत हो इस मंत्र का मन ही मन 5-10 मिनट जप करें, आपको संकेत मिलने शुरू हो जायेंगे | साधना का अनुभव गुप्त रखें | मिलने वाले धन का कुछ भाग साधुओं की सेवा आदि में लगा दें | इसके साथ सती साध्वी आपकी सुरक्षा आदि भी करती है | साधना धैर्य से सिद्ध होती है | उतावलापन न करें, संयम के साथ इस प्रयोग को करें | मंत्र जाप के लिए हकीक या रुद्राक्ष की माला प्रयोग कर सकते हैं | इसमें काले हकीक की माला उत्तम रहती है | तेल का दिया या धूप आदि लगा सकते हैं | आसन कम्बल का लें | दिशा उत्तर ठीक है और भोजन सादा लें | इसे किसी भी गुरुवार से भी शुरू किया जा सकता है जब 11 दिन करना हो |

मंत्र

|| ॐ सती साध्वी स्वाहा ||

|| Om Sati Sadhvi Swaha ||



2 comments :

  1. sir jaap kitne karne hai?daily kitni mala?total kitne jaap?

    ReplyDelete
  2. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete