Jeevan-dharm is about our daily life routine, society, culture, entertainment, lifestyle.

Saturday 12 May 2018

कर्ण पिशाचिनी सिद्धि

No comments :

कर्ण पिशाचिनी सिद्धि

कर्ण पिशाचिनी सिद्धि

कर्ण पिशाचिनी यक्षिणी की संतान है| यक्ष-यक्षिणी देव लोक से निष्कासित, देवी-देवता होते हैं| प्राचीन मंदिरों की भित्तियों पर आज भी देवी-देवताओं के साथ-साथ यक्ष-यक्षिणी की उत्कीर्ण आकृतियां देखी जा सकती हैं| अर्थात देवकुल के होने के बावजूद नकारात्मक प्रभाव के कारण यह त्याज्य मानी जाती हैं| यक्ष-यक्षिणी की संतान कर्ण पिशाचिनी जैसा कि इसके नाम से स्पष्ट है पिशाच योनि की होती है| इसमे अपार शक्ति होती है| इसे कर्ण पिशाचिनी इसलिए कहा जाता है क्योंकि जो व्यक्ति इसे सिद्ध कर लेता है, वह किसी के बारे में अत्यंत गोपनीय सत्य भी जान सकता है, क्योंकि वह सत्य यही कर्ण पिशाचिनी साधक के कान में कह जाती है|
यह देव स्थल से दूर रहती है तथा श्मशान में निवास करती है| इसे भोजन में कच्चा मांस प्रिय है| जब भी यह किसी साधक को प्रत्यक्ष दर्शन देती है, उसकी समस्त शक्तियाँ खींच लेती है| इसकी साधना किसी योग्य गुरु के मार्गदर्शन में करना चाहिए| ध्यान देने योग्य तथ्य यह है कि कर्णपिशाचिनी की साधना उसे अपने वश मे करने के लिए की जाती है| अर्थात सिद्ध साधक पिशाचिनी को गुलाम बना लेता है, तथा मनचाहे रूप में उसका उपयोग करता है| ऐसे में कभी-कभी बाजी उलट भी जाती है, जरा सा त्रुटि होते ही पिशाचिनी साधक की जान ले लेती है या उसे पशुवत जीवन जीने को मजबूर कर देती है|
कर्ण पिशाचिनी को अनेक विधि से सिद्ध किया जा सकता है| कुछ प्रमुख विधियों का वर्णन निम्नलिखित है –
विधि 1
यह साधना रात-और दिन दो बार नित्य की जाती है| रात दिन के शुभ चौघड़िया में साधना प्रारम्भ करते हुए   सर्व प्रथम पूजा स्थल पर श्मशान की राख़, काली हकीक की माला, काले रंग का आसान तथा वस्त्र, अनार, लाल रंग का फूल रखें| काला वस्त्र धारण कर काले रंग के आसन पर बैठें तथा निम्नलिखित मंत्र से विनियोग प्रारम्भ करें –
अस्य श्रीकर्णपिशाचिनी पिपलाद ऋषि: निचृछंद: कर्ण पिशाचिनी देवता अभीष्ट सिद्धयर्थे मंत्र जपे विनियोग:
कांसे की एक थाली लेकर सिंदूर से उसके ऊपर त्रिशूल की आकृति बनाएँ| गाय के दूध से बने घृत से दीपक प्रज्ज्वलित करें| अब 11 सौ निम्नलिखित मंत्र का जाप करें –
।।ॐ नम: कर्णपिशाचिनी अमोघ सत्यवादिनि मम कर्णे अवतरावतर अतीता नागतवर्त मानानि दर्शय दर्शय मम भविष्य कथय-कथय ह्यीं कर्ण पिशाचिनी स्वाहा ।।
रात्रि साधना भी इसी प्रकार सम्पन्न करें, परंतु घृत के साथ-साथ तेल का दीपक भी जलाएँ तथा उक्त मंत्र का जाप 11 सौ  बार करें| निरंतर 11 दिन तक यह साधना करने से कर्ण पिशाचिनी सिद्ध हो जाती है| यदि कुछ जानना चाहते हैं तो प्रश्न का समरण मन में करते हुए कर्ण पिशाचिनी का ध्यान करें| वह उस प्रश्न का उत्तर कान में बता देती है| इतना ही नहीं सिद्ध होने के बाद पिशाचिनी किसी किसी साधक को प्रत्यक्ष दर्शन भी देती है तथा कुछ वचन लेती है|  उस समय उस से निम्नलिखित तीन वरदान लेना ना भूलें –
प्रथम: मैं जो भी इच्छा तुम्हारे सामने व्यक्त करूँ, उसे तत्काल पूर्ण करोगी|
द्वितीय: मेरी इच्छा के विरुद्ध कुछ भी नहीं करोगी|
तृतीय: मैं जब भी पुकारूँ मेरे सामने उपस्थित होगी|
विधि 2
इस विधि से कर्ण पिशाचिनी को सिद्ध करने में सात वर्ष का समय लगता है| इसे किसी योग्य गुरु के मार्ग दर्शन में करना चाहिए| इस विधि में गुरु पूर्व सिद्ध मंत्र देता है| यदि किसी ने बिना सिद्ध किए हुए मंत्र दे दिया तो कर्ण पिशाचिनी उस गुरु के प्राण हर लेती है|
यह प्रयोग विधि संख्या 1 जैसी ही है, फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें  गुरु द्वारा सिद्ध तथा प्रदत्त मंत्र का 11 लाख जाप करना पड़ता है|
विधि 3
कर्ण पिशाचिनी को साधने के लिए इस विधि से साधना दिवाली अथवा होली को प्रारम्भ करें| रात के समय, आम पाटे पर अबीर की एक परत बिछा दें,  अब अनार की लकड़ी लें तथा उस पाटे पर बारी-बारी से 108 बार निम्नलिखित मंत्र लिखें तथा मिटाएँ –
ॐ नम: कर्णपिशाचिनी मातः कारिणी प्रवेसः अतीतानागतवर्तमानानि सत्यं कथन स्वाहा|
लिखने और मिटाने के दौरान उक्त मंत्र का 11 सौ जाप भी करते रहें| यह क्रिया निरंतर 21 दिन तक करते रहें| साधक को साधना-स्थल पर ही सोना चाहिए| सोते वक्त उस पाटे को अपने सिरहाने में रखें| साधक जिस कक्ष में सोये उस कक्ष में उसके साथ कोई और न सोये|
विधि 4
गाय के गोबर में सेंधा नमक मिलाकर साधना स्थान को लीपें, सूख जाने के बाद हल्दी, अक्षत तथा कुमकुम डालकर कुश का आसान बिछाएँ| अब रुद्राक्ष की माला पर निम्नलिखित मंत्र का जाप करें –
ॐ ह्शो ह्सा नमोहः भग्वतिह्  कर्णपिशाचिनी चंडवेगिनी स्वहः ।
निरंतर 11 दिन तक प्रतिदिन 10 हजार जाप से कर्ण पिशाचिनी सिद्ध हो जाती है|
विधि 5
इस विधि से साधना करने के लिए साधक को मध्य रात्रि में लाल वस्त्र धारण कर, साधना स्थल पर गाय घी का दीपक जलाकर निरंतर 21 दिनों तक प्रतिदिन 10 हजार निम्नलिखित मंत्र का जाप करें –
ॐ भगवति चंडकर्णे पिशाचिनी स्वाहा: ”
ऐसा करने से कर्ण पिशाचिनि सिद्ध हो जाती है|
विधि 6
मान्यता है कि वेद व्यास ने इसी विधि से कर्ण पिशाचिनी को सिद्ध किया था| इस विधि से साधना के लिए सर्वप्रथम ठीक मध्य रात्रि में रक्त चन्दन से ‘ओम ह्रीं नमो भगवति कर्णपिशाचिनी चंडवेगिनी वद वद स्वाहा”  मंत्र लिखेँ| लिखे हुए मंत्र का पूजन  ‘ओम अमृत कुरू कुरू स्वाहा ‘ से करें| तत्पश्चात मछली की बलि अर्पित करें| बलि के लिए निम्नलिखित मंत्र का उच्चारण करें –
”ओम कर्णपिशाचिनी दग्धमीन बलि
गृहण गृहण मम सिद्धि कुरू कुरू स्वाहा।”
रात्रि में पुनः 5 हजार मंत्र का जाप करें तथा अगले दिन सुबह तर्पण करें| तर्पण हेतु निम्नलिखित मंत्र उच्चारित करें –
‘ओम् कर्णपिशाचिनी तर्पयामि स्वाहा”
अन्य सभी विधियों से यह विधि अधिक स्वीकृत तथा पवित्र माना जाता है|
विधि -7
इस विधि से साधना के लिए सर्व प्रथम पूजा स्थल पर श्मशान की राख़, काली हकीक की माला, काले रंग का आसान तथा वस्त्र, अनार, लाल रंग का फूल रखें| काला वस्त्र धारण कर काले रंग के आसन पर बैठें तथा निम्नलिखित मंत्र से विनियोग प्रारम्भ करें –
अस्य श्रीकर्णपिशाचिनी पिपलाद ऋषि: निचृछंद: कर्ण पिशाचिनी देवता अभीष्ट सिद्धयर्थे मंत्र जपे विनियोग:
कर्ण पिशाचिनी नियम
  • साधना के दौरान काले वस्त्र पहनें| किसी-किसी विधि में लाल वस्त्र का भी विधान है, इसके लिए अपने गुरु से परामर्श लें|
  • एक भुक्त करें(एक समय भोजन)
  • कठोर ब्रम्हचर्य का पालन करें, यहाँ तक कि विपरीत लिंगी से बात तक न करें|
  • योग्य गुरु के मार्ग दर्शन में ही साधना प्रारम्भ करें, क्योंकि त्रुटि होने पर अत्यधिक अनिष्ट की आशंका है| सनद रहे कर्ण पिशाचिनी के शब्द कोश में क्षमा शब्द नहीं है|

No comments :

Post a Comment