हमारी सनातन परम्पराओं के अनुसार हर घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए और उसे देवी तुल्य मानकर नित्य पूजा अर्चना की जानी चाहिए | सभी पौधो में तुलसी जी के पौधे को सबसे अधिक पूजनीय माना गया है | कुछ इसे देवी तो कुछ बेटी की तरह इसका ध्यान रखते है और फिर तुलसी विवाह भी करवाते है | घर में तुलसी जी का पौधा होने से घर में सकारात्मक उर्जा का वास होता है और
घर में तुलसी जी के पौधे को लेके कुछ नियम है जिनका आपको पालन करना चाहिए | आइये जानते है वे मुख्य 8 बाते जो तुलसी जी के पौधे का ध्यान और पूजा के लिए जरुरी है |
कैसे घर में ध्यान रखे इन 8 बातो से तुलसी के पौधे का
1) रविवार को छोड़कर हर दिन दे पानी : तुलसी जी के पौधे को सुखा नही रहने दे | उसे रविवार के अलावा हर दिन पानी दे | तुलसी जी का पौधा जितना हरा भरा होगा उतनी ही आप पर ईश्वर की कृपा बरसेगी |
2) रोज करे तुलसी जी की पूजा : जिस घर में तुलसी हो उन्हें हर दिन तुलसी जी की पूजा करनी चाहिए | हर संध्या सबसे पहले इनके आगे घी का दीपक जलाना चाहिए |
3) इस दिन नही तोड़नी चाहिए तुलसी के पत्ते : तुलसी जी के पत्ते को आप रविवार , एकादशी और ग्रहण के दिन ना तोड़े | यह अशुभ माना जाता है | संध्या के बाद भी तुलसी नही तोडनी चाहिए | इससे लक्ष्मी जी अप्रसन्न होती है |
4) ना चबाये कभी तुलसी के पत्ते : जब भी आपको चरणामृत या ऐसे ही तुलसी जी के पत्ते का सेवन करना है तो उसे सीधा निगल लेना चाहिए | कभी भी पत्ते चबाने नही चाहिए |
5) गणेश और शिव को ना चढ़ाये : तुलसी जी के पत्ते कभी गणेश जो को और शिवजी को ना चढ़ाये क्योकि इनके पीछे पौराणिक कथाये है |
6) वास्तु दोष कम करती है तुलसी जी : घर में यदि वास्तु दोष है तो उसे तुलसी जी का पौधा दूर करता है | यह घर की बुरी नजर से रक्षा भी करती है |
7) तुलसी है चमत्कारी औषधि भी : तुलसी को शक्तिशाली औषधि भी बताया गया है | तुलसी कई बीमारियों का सही ईलाज करती है | हर दिन इसकी पत्ती का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है |
8) यदि घर में तुलसी सुख जाये तो : यदि घर में तुलसी का पौधा सुख जाये तो इसे बहते पानी में बहा देना चाहिए और इसकी जगह दूसरी तुलसी का पौधा उगा ले |
Tuesday, 6 November 2018
8 बाते जो तुलसी जी के पौधे का ध्यान और पूजा के लिए जरुरी ह
No related posts
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment