Jeevan-dharm is about our daily life routine, society, culture, entertainment, lifestyle.

Tuesday 6 November 2018

मोरपंख के चमत्कारिक टोटके और उपाय

No comments :

मोरपंख के चमत्कारिक टोटके और उपाय


मोरपंख ( Peacock Feather ) की महिमा हिन्दू धर्म (Hinduism) में बहुत ज्यादा बताई गयी है | भगवान कृष्ण को प्रिय है मोरपंख | कृष्ण हमेशा इसे अपने माथे पर सजा कर रखते थे  | देवी देवताओ के वाहन  में कार्तिकेय का मोर वाहन ही  है | इससे जुड़े कुछ टोटके है जो आप सही विधि और उचित समय पर काम में ले तो यह आपके भाग्य को चमका देंगे |

इस महिमावान पंख को नवग्रह का प्रतिनिधि भी कहा जाता है |


मोरपंखी उपाय
अटके हुए काम बनाने के लिए :
यदि आपका कोई काम अटका पड़ा है और बार बार कोशिश करने के बाद भी पूरा नही हो रहा है तो आप इसे काम में ले | राधे कृष्ण के मंदिर में जाकर उनकी प्रतिमा के पास एक मोरपंख रख दे | अब रोज मंदिर में जाकर 40 दिनों तक पूजा अर्चना करे | 40वे दिन इसे अपने घर में लाकर रख दे  | आपके बिगरे हुआ कार्य पूर्ण होने लगेंगे |
बच्चा हठ करता हो तो :
यदि आपका लाल जिद्दी हो गया हो तो उसकी यह बुरी आदत छुड़ाने के लिए हर दिन उसे मोरपंखी से हवा दे और मन ही मन उसके हठ को दूर करने की विनती करे |

छोटे बच्चे को नजर दोष से बचाए :
नवजात शिशु के सोने की जगह के पास एक मोरपंख रखे | यह उसे काली नजर से बचाव में सहायक होगा |

विद्या प्राप्ति में सहायक
मोर ब्रह्मचर्य पर चलने वाला एकमात्र पवित्र पक्षी है | यह पक्षी विद्या की देवी सरस्वती को भी पसंद है |  यदि इसके पंख को कोई विद्यार्थी अपनी पुस्तक में रखता है तो उसे विद्या आसानी से प्राप्त होती है |


कुंडली में बिगरे ग्रह को करेगा शांत :
किसी व्यक्ति की कुंडली में राहू या कालसर्प दोष है तो उन्हें अपने पास एक मोरपंख जरुर रखना चाहिए | मोर और सर्प एक दुसरे के विरोधी होते है |

शत्रु को बनाएगा मित्र
इस चमत्कारी टोटके में आपको शत्रु पीड़ा से मुक्ति प्राप्त होगी | शनिवार वाले दिन एक मोरपंख ले | हनुमान जी के सिंदूर का चोला से कुछ सिंदूर लेकर अपने शत्रु का नाम इस मोरपंखी पर लिख दे | इसे अब घर के मंदिर में रखे और सुबह ब्रह्ममुहूर्त में चुपचाप इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दे | जल्दी ही आपका शत्रु मित्र बन जायेगा |


No comments :

Post a Comment