Jeevan-dharm is about our daily life routine, society, culture, entertainment, lifestyle.

Tuesday 6 November 2018

दिवाली की रात शाबर मंत्र करते हैं हर इच्छा पूरी

No comments :

दिवाली की रात शाबर मंत्र करते हैं हर इच्छा पूरी

शाबर मंत्र दिखने में जितने सरल लगते है उतने ही वे शक्तिशाली और प्रभाव देने वाले होते है | यदि इन चमत्कारी मंत्रो का दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति  से जप किया जाये तो यह बड़े से बड़े कार्य में सफलता दिलाने की ताकत रखते है | गुरु गोरखनाथ जी को शाबर मंत्रो का जनक माना जाता है | यहा दिवाली की रात्रि में काम में लिए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण शाबर मंत्र बताये जा रहे है |



दिवाली पर जपे ये शाबर मंत्र
अपार धन प्राप्ति  मंत्र
मंत्र :

ॐ नमो पद्मावती पद्मनये लक्ष्मी दायिनी वांछाभूत प्रेत
विंध्यवासिनी सर्व शत्रु संहारिणी दुर्जन मोहिनी ऋद्धि-सिद्धि
वृद्धि कुरू कुरू स्वाहा। ॐ क्लीं श्रीं पद्मावत्यैं नमः।

मंत्र जप विधि :

उपरोक्त शाबर मंत्र की आपको दीपावली की रात्रि पर21 माला फेरनी है | इसे धन आने का द्वार खुल जाता है | अपार धन संपदा की प्राप्ति होती है |



सर्व कार्य सिद्धि मंत्र
मंत्र :

ॐ नमो महादेवी सर्वकार्य सिद्धकारिणी जो पाती पूरे
विष्णु महेश तीनों देवतन मेरी भक्ति गुरु की शक्ति श्री
गुरु गोरखनाथ की दुहाई फुरोमंत्र ईश्वरो वाचा।

जाप विधि :

यह मंत्र आपको दीपावली की रात को जपना है | इसे आप 31 माला जाप द्वारा सिद्ध कर सकते है | यह शक्तिशाली शाबर मंत्र सभी कार्यो को पूर्ण करने की क्षमता रखता है |


व्यापार और रोजगार में लाभ के लिए मंत्र
यह आपके व्यापार और रोजगार में लाभ को बढ़ाने का अचूक और कारगर मंत्र है | इसे आप दिवाली के दिन या फिर किसी रविवार के दिन जप सकते है |

मंत्र :

भंवर वीर तूं चेला मेरा, खोल दुकान कहा कर मेरा, उठे
जो डंडी बिकै जो माल भंवर वीर खाली नहीं जाय।

जाप विधि :

जिस दिन इस शाबर मंत्र का जाप करना है उस दिन सूर्योदय से पूर्व उठे | पूजन स्थान पर हाथ में काले उड़द लेकर  इस मंत्र का 21 बार जप करे | फिर आपके व्यापार की तिजोरी में इन काले उड़द को डाल दे | कुछ दिनों में ही आपको अत्यंत लाभ होना शुरू हो जायेगा |


No comments :

Post a Comment