Jeevan-dharm is about our daily life routine, society, culture, entertainment, lifestyle.

Tuesday 6 November 2018

दीपावली पर अचूक उपाय और टोटके

No comments :

दीपावली पर अचूक उपाय और टोटके
दीपावली भारत के सबसे बड़े त्यौहार के रूप में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है | यह पर्व विष्णु के अवतार श्री राम और लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है | समुन्द्र मंथन की पौराणिक कथा में बताया गया है की दिवाली के दिन ही माँ लक्ष्मी प्रकट हुई थी |


(A) दीपावली के दिन से हर सुबह घर की मुख्य महिला को अपने घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक लोटा जल डालना चाहिए | यह टोटका माँ लक्ष्मी के स्वागत में कारगर सिद्ध होता है |

(B) जिस दिन दीपावली हो उसे दिन किसी पास के लक्ष्मी जी के मंदिर में जाकर माता को चुनरी ओढाये | उनके श्रंगार की सामग्री दे और कमल पुष्प अर्पित करे | माँ लक्ष्मी आप पर अत्यंत प्रसन्न होगी |

(C) दीपावली के दिन यह सोच कर घर की अच्छे से सफाई करे की माँ आज रात्रि आपके घर आने वाली है | घर को अच्छे से सजाये और रात्रि में घर की सभी रोशनी जला कर रखे |


(D) दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के बाद घर के हर कोने में घंटी और शंख बजाना चाहिए | इससे घर से नकारात्मक शक्तियाँ दूर होती है |
(E) दीपावली की रात को हर कमरे के प्रवेश द्वार पर गेंहू की ढेरी बना ले | उसमे एक शुद्ध घी का दीपक जलाये जो पूरी रात जलता रहे | माना जाता है यह लक्ष्मी जी के स्वागत का टोटका है और ऐसा करने से माँ अन्नपूर्णा जरुर घर में प्रवेश करती है |

(F) धनतेरस से लेकर आने वाले पांच दिनों  पांच घी के दीपक जरुर संध्या के समय घर में जलाये  | इससे सुख समृधि में बढ़ोतरी होती है |

(G) दीपावली के दिन से हर सुबह पीपल की पूजा विधि से करे | पीपल में माँ लक्ष्मी का वास बताया जाता है |

(H) दिवाली के बाद जो भी शुक्रवार आये उस दिन माँ लक्ष्मी के धन प्राप्ति के मंत्र का जप जरुर करे |

(I) यदि दिवाली के दिन कोई मोर आपको नाचता दिखाई दे तो समझ ले आपका भाग्य चमकने वाला है | आप उस जगह की मिट्टी को घर पर लाये | फिर इस मिट्टी की पूजा अर्चना करे और रेशम के लाल कपड़े में डालकर इसे अपनी तिजोरी में रख दे | यह तिजोरी के अचूक उपाय में से एक है |


No comments :

Post a Comment